चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री Anil Vij ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा में पिछले 11 सालों से बिना संगठन के चल रही थी, जबकि कांग्रेस को संगठन भी बनाने नहीं आता है और कांग्रेस एक एजेंसी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप की तरह संगठन को बना रही है।
स्वतंत्रता दिवस पर बदला हरियाणा के मंत्री Anil Vij का कार्यक्रम, अब यमुनानगर में फहराएंगे तिरंगा
इसके अलावा, उन्होंने कहा कि वर्तमान में पाकिस्तान की जनता बहुत ही दयनीय स्थिति से गुजर रही है और पाकिस्तान के नेता गीदडभभकी ब्यानबाजी कर रहे है लेकिन भारत पाकिस्तान की गीदड भभकियों में नहीं आना वाला है। विज आज मीडियाकर्मियों द्वारा कांग्रेस के 11 सालों बाद राज्य में बनाए गए संगठन के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
Anil Vij ने कहा कि प्रजातांत्रिक पार्टियों में पहले मण्डल के चुनाव होते है, फिर जिले के चुनाव होते हैं और फिर प्रदेश के चुनाव होते है और उसके बाद राष्ट्रीय चुनाव होते हैै। लेकिन कांग्रेस में घी एजेंसी बांटने जैसी कवायद की जाती है जैसे कि ऊपर से पहले नेशनल डिस्ट्रीब्यूटर बनाया जाता है, फिर स्टेट स्तर पर डिस्ट्रीब्यूटर बनाया जाता है और फिर जिला स्तर के बनाए जाते हैं क्योंकि अब कांग्रेस ने अपने जिला स्तर के अध्यक्ष बना दिए है और अब ये स्थानीय स्तर पर बनाएंगें।
Anil Vij वर्तमान में पाकिस्तान की जनता बहुत ही दयनीय स्थिति से गुजर रही
पाकिस्तान की ओर से सिंधू के पानी के संबंध में दिए जाने वाले ब्यानों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की गीदडभभकियों में भारत नहीं आने वाला है। विज ने कहा कि पाकिस्तान की जनता बहुत ही दयनीय स्थिति से गुजर रही है क्योंकि वहां पर खाने-पीने को नहीं हैं, महंगाई बहुत ही ज्यादा है तथा अन्य कई मसलें पाकिस्तान में लगातार चल रहे है।
इन मसलों से जनता का ध्यान हटाने के लिए पाकिस्तान के नेता अपनी कुर्सी को बचाए रखने और अपनी जनता को शांत करने के लिए इस प्रकार के ब्यान दे रहे है। इसी प्रकार, आपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के दांत खटटे किए है और पाकिस्तान को सबक सिखाते हुए होश में लाया गया है।

