चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री Anil Vij ने कहा कि पाकिस्तान की गीदड़भभकी में न कभी भारत आया है और न कभी आएगा क्योंकि भारत अपनी जनता के हितों का ध्यान रख रहा है और रखेगा। उन्होंने कहा कि सिंधु जल समझौता खत्म हो चुका है, सिंधु नदी हमारी नदी है और सिंधु का पानी पी-पीकर ही हम हिंदू हुए हैं और उसका पानी हमारे प्यासे खेतों व लोगों को जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि विपक्ष ने अपने आगे कमजोर इंजन लगा रखा है।
‘मंत्री जी, मैं टूट चुकी हूं, प्रिंसिपल रोज…’; महिला शिक्षिका ने Anil Vij से की प्रताड़ना की शिकायत
कमजोर इंजन होगा तो गाड़ी कैसे चलेगी। Anil Vij आज पत्रकारों द्वारा पाकिस्तान के पूर्व विदेशमंत्री बिलावल भुट्टो के बयान कि अगर भारत सिंधु नदी पर बांध बनाता है तो भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होगा, के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
Anil Vij ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में जिस तरह पाकिस्तान की पिटाई हुई है उससे उसे सबक लेना चाहिए। सब मानने लग गए हैं कि राहुल गांधी के बस की बात नहीं है – विज
राहुल गांधी के वोट चोरी वाले बयान का विरोध करने वाले मंत्री द्वारा इस्तीफा दिए जाने पर तंज कसते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि सब मानने लग गए हैं कि राहुल गांधी के बस की बात नहीं है। यही कारण है कि वे बार-बार पीट रहे है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि चलना तो इंजन ने होता है, गाड़ी के डिब्बे तो अपने आप स्वयं नहीं चलते। अगर गाड़ी के आगे इंजन ही कमजोर होगा तो गाड़ी वहीं की वहीं खड़ी रहेगी। विपक्ष ने अपने आगे इंजन ही कमजोर लगा रखा है।
राहुल गांधी को जनता ने नकार दिया है : Anil Vij
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने एक बयान में कहा है कि वोट चोरी के खिलाफ अभियान अब एक विशाल जन आंदोलन बन चुका है जिसे लेकर विज ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी लोकसभा और विधानसभा में कांग्रेस की लगातार हार होने का मातम मना रहे है। उन्हें समझ जाना चाहिए कि जनता ने अब उन्हें नकार दिया है, उन्हें घर बैठ जाना चाहिए। ये बार-बार संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार कर उन्हें कमजोर न करे।

