अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मैं समझता हूं कि सारे विश्व में ऐसा दूसरा (मन की बात) कार्यक्रम नहीं हो सकता : Anil Vij

On: July 28, 2025 7:18 PM
Follow Us:
Anil Vij
---Advertisement---

चण्डीगढ। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री Anil Vij ने कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो लगातार अपने देश के लोगों के साथ ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों के साथ संवाद करते हैं और राष्ट्र दर्शन भी करवाते हैं। उन्होंने कहा कि ‘हम क्या थे, क्या हैं, और कहां जाना हैं’, इसके बारे में बताते हैं’’।

पीएम मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम युग, आज भारत का मान-सम्मान बढ़ा : Anil Vij

Anil Vij आज अंबाला छावनी स्थित शास्त्री कॉलोनी में अपने बूथ नम्बर 136 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकप्रिय ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम के ऐपीसोड नंबर-124 को अपने साथियों/कार्यकर्ताओं के साथ सुनने के उपरांत मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

प्रधानमंत्री ने देश को आगे ले जाने के लिए ‘वोकल फोर लोकल’ का मूलमंत्र दिया है – Anil Vij

Anil Vij ने बताया कि आज के ऐपीसोड में भी प्रधानमंत्री ने बहुत सी महत्वपूर्ण बातेें बताई है। आज उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में खुदी राम बोस के बलिदान की बात की है। इसी प्रकार, हमारी धरोहर पाण्डुलिपियों की डिजीटलाईजेशन करके सहेजने की बात की है। देश को आगे ले जाने का मूलमंत्र ‘वोकल फोर लोकल’ के बारे में बताया है क्योंकि देश तभी तरक्की करेगा जब हम स्थानीय चीजों को अपनाएंगें।

उन्होंने कहा कि अगर हम अपने देश में बने हुए सामान को अपनाएंगें, उन सामान का उत्पादन करेंगें और प्रयोग करेंगें तो स्वभाविक तौर पर देश आगे जाएगा। विज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को आगे ले जाने के लिए ‘वोकल फोर लोकल’ का मूलमंत्र दिया है।

प्रधानमंत्री के अनुसार स्वच्छता में सांझी भागेदारी से लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं- Anil Vij

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार, प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में स्वच्छता की भी बात की है और बताया है कि जब तक स्वच्छता में सांझी भागेदारी नहीं होगी, तब तक पूरी तरह से लक्ष्य प्राप्त नहीं किए जा सकते। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश में क्या तरक्की हुई है और भविष्य में क्या-क्या होने जा रहा है, के बारे में प्रधानमंत्री जी ने बताया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply