अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पीएम मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम युग, आज भारत का मान-सम्मान बढ़ा : Anil Vij

On: July 25, 2025 7:19 PM
Follow Us:
Anil Vij
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री Anil Vij ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल को ‘गोल्डन पीरियड’ बताया और कहा कि हिंदुस्तान आज एक स्वर्णिम युग से गुजर रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आज पूरे विश्व में जितनी हिंदुस्तान की साख और मान-सम्मान है, आज से पहले किसी प्रधानमंत्री के कार्यकाल में ऐसा नहीं रहा।

जगदीप धनखड़ स्पष्ट बात करने वाले इंसान है: Anil Vij

Anil Vij ने यह बात मीडिया कर्मियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 4,078 दिन प्रधानमंत्री के रूप में पूरे होने पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कही। उल्लेखनीय है कि इस अवधि के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ते हुए लगातार दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल के प्रधानमंत्री बने हुए हैं।

Anil Vij ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने के प्रधानमंत्री के विजन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जो देश हमारे बाद आजाद हुए, वे आज विकसित देश बन गए हैं और वहां के लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं।

इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकसित देश बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है और उस दिशा में कार्य भी आरंभ हो गया है।

वर्तमान समय स्वर्णिम युग है: मंत्री विज ने वर्तमान समय को स्वर्णिम युग बताते हुए कहा कि इसी दिशा में जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया गया, जोकि भारत के माथे पर एक कलंक था। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में हिंदू अपना मंदिर नहीं बना सकते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो गया।

वहीं, मुस्लिम महिलाओं के लिए मुसीबत बने तीन तलाक को खत्म किया गया और मुस्लिम महिलाओं को इस कानून से मुक्त कराया गया। इन उपलब्धियों के आधार पर उन्होंने आज के समय को स्वर्णिम युग बताया।

इंदिरा गांधी का कार्यकाल दुर्भाग्यपूर्ण: Anil Vij ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का कार्यकाल सबसे दुर्भाग्यपूर्ण रहा है, क्योंकि उनके कार्यकाल में संविधान पर कलंक लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में संविधान को पैरों तले रौंद दिया था, लगभग डेढ़ लाख लोगों को जेल में डाल दिया था, बोलने के अधिकार पर प्रतिबंध लगा दिया था, मौलिक अधिकार खत्म कर दिए थे और अखबारों पर सेंसरशिप लगा दी गई थी।

Anil Vij पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का कार्यकाल सबसे दुर्भाग्यपूर्ण रहा 

विपक्षी पार्टियां देश को जातियों में बांटना चाहती हैं: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के मोदी जी के जन्म से ओबीसी न होने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि विपक्षी पार्टियां देश को जातियों में बांटना चाहती हैं, जबकि भाजपा सभी को साथ लेकर चलती है और कभी भी धर्म की राजनीति नहीं करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!