ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री Anil Vij ने कहा कि देश के प्रत्येक व्यक्ति को और प्रत्येक स्कूल में श्रीमद्भागवत गीता पढ़ाई जानी चाहिए क्योंकि गीता हमारी संस्कृति, हमारा धर्म है और हमारी विचारधारा भी है। प्रदेश के बच्चों को गीता का ज्ञान जानने का अधिकार है, अतः श्रीमद्भागवत गीता पढाई जानी चाहिए।
Anil Vij की पहल: सिविल अस्पताल में 100 बिस्तर के क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य फिर से शुरू
उत्तराखंड के बाद हरियाणा में भी श्रीमद्भागवत गीता पढ़ाए जाने को लेकर मंत्री Anil Vij ने सोमवार को यह बात कही। अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी जी को देश के 140 करोड लोगों पर विश्वास नहीं हैं और न ही देश की सेना पर विश्वास है तथा न ही देश के प्रधानमंत्री पर विश्वास है, उनको तो केवल पाकिस्तान पर विश्वास है। राहुल गांधी जी वही बात कहेंगें जिस पर पाकिस्तान को विश्वास है।
राहुल गांधी पर बोला हमला : Anil Vij
अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी को देश के 140 करोड़ लोगों पर विश्वास नहीं है और न ही देश की सेना पर विश्वास है और न ही देश के प्रधानमंत्री पर विश्वास है, उनको तो केवल पाकिस्तान पर विश्वास है। राहुल गांधी वही बात कहेंगे, जिस पर पाकिस्तान को विश्वास है।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विपक्ष बार-बार प्रचार कर रहा था कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान युद्धविराम की वार्ता करवाई है, जबकि प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के युद्ध विराम की वार्ता ट्रंप ने नहीं करवाई। यही बात पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री ने भी वार्ता में की।

