अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Anil Vij का भगवंत मान पर हमला: सीएम को मनोचिकित्सक से जांच करवानी चाहिए

On: July 11, 2025 9:43 PM
Follow Us:
Anil Vij
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री Anil Vij ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला पर तीखा हमला बोला। विज ने भगवंत मान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में की गई टिप्पणियों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्हें मनोचिकित्सक से सलाह लेने की सलाह दी।

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का पाकिस्तान प्रेम हरियाणा को प्यासा रख रहा है : Anil Vij

वहीं, सुरजेवाला पर तंज कसते हुए उन्हें ‘सुबह रोने वाले छोटे बच्चे’ जैसा बताया। विज ने मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि “पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब को मनोचिकित्सक से अपनी जांच करवानी चाहिए, क्योंकि वे प्रधानमंत्री के बारे में इस प्रकार की बातें कर रहे हैं, जो ठीक नहीं है।”

यह टिप्पणी भगवंत मान के उस बयान के संदर्भ में आई है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर कटाक्ष किया था। मान ने कहा था कि प्रधानमंत्री 140 करोड़ की आबादी वाले देश को छोड़कर 10 हजार की आबादी वाले घाना जैसे देश में गए और वहां उन्हें सर्वोच्च पुरस्कार भी मिला।

Anil Vij प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर देश में जाना और वहां का सर्वोच्च पुरस्कार मिलना देश के लिए गर्व की बात

इस पर पलटवार करते हुए Anil Vij ने भगवंत मान से सवाल किया, “क्या अफ्रीका, घाना, और त्रिनीदाद जैसे देश, जिनकी यात्रा पर प्रधानमंत्री गए थे, वे देश नहीं हैं? क्या वहां के लोगों के साथ संबंध नहीं बनाने चाहिए?” विज ने कहा कि हमें सभी देशों के साथ संबंध बनाने चाहिए, लेकिन मान साहब द्वारा इस प्रकार की टिप्पणी करना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। Anil Vijने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर देश में जाना और वहां का सर्वोच्च पुरस्कार मिलना देश के लिए गर्व की बात है।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!