अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पाकिस्तान झूठ बोलने का कारखाना है, हमेशा यह युद्ध में गलत प्रचार करते हैं : Anil Vij

On: July 7, 2025 9:44 PM
Follow Us:
Anil Vij
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री Anil Vij ने कहा कि पाकिस्तान झूठ बोलने का कारखाना है, हमेशा युद्ध में इन्होंने गलत प्रचार किया है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हिंदी बोलने वालों को थप्पड़ मारना और दुकानें तोडना विरोध नहीं तो और क्या है?। इधर, विज ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए पूछा कि राहुल गांधी कांग्रेस शासित प्रदेश में क्राइम को क्यों नहीं देख रहे हैं।

Anil Vij का बयान: हरियाणा में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान Anil Vij ने कहा कि जिस कारगिल युद्ध में पाकिस्तान ने अपने सैनिक शेरखां को पहचानने और उसके शव को लेने से भी इंकार कर दिया। अब यह उसे श्रद्धांजलि दे रहे हैं, इसका मतलब है कि पाकिस्तान ने तब झूठ बोला और आज पाकिस्तान श्रद्धांजलि दे रहा हैं जिसका साफ मतलब है कि वह उनका आदमी था और पाकिस्तान के कहने पर ही उसने कारगिल में घुसने का दुस्साहस किया।

वहीं, पाक परस्त आतंकियों द्वारा पहलगाम में हमले व आप्रेशन सिंदूर के सवाल के जवाब पर ऊर्जा मंत्री Anil Vij ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले अलग-अलग देशों में डेलीगेशन भेजा और उसके बाद कई देशों में दौरा कर सच्चाई बताई। आज ब्रिक्स सम्मेलन में आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का संकल्प दोहराया और पहलगाम में आतंकवादियों के द्वारा किए गए कत्लेआम की निंदा भी की।

महाराष्ट्र में हिंदी बोलने वालों को थप्पड़ मारना और दुकानें तोड़ना विरोध नहीं तो और क्या है? : Anil Vij

संजय राउत ने कहा कि हम हिंदी का विरोध नहीं हिंदी थोपे जाने का विरोध करते है, पर पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हिंदी बोलने वालों को यह (ठाकरे बंधु के लोग) थप्पड़ मारते हैं उनकी दुकानें तोड रहे हैं व निकल जाने को कह रहे हैं, तो फिर यह क्या है।

Anil Vij ने सवाल करते हुए पूछा कि महाराष्ट्र में केवल मराठी बोलते है, हमारी भगवद गीताजी संस्कृत व कुरान अरबी में लिखा है, इसका मतलब महाराष्ट्र में गीता और कुरान पड़ने पर ये लोग पाबंदी लगाएंगे व मंदिर और मस्जिदों को बंद करवाएंगे। उन्होंने कहा कि भाषा का विरोध करने वाले देश के संघीय ढांचे का विरोध कर रहे है। जो हिंदी का विरोध कर रहे हैं वह हिंदुस्तान का विरोध कर रहा है जबकि हिंदी हिंदुस्तान की राष्ट्रीय भाषा है।

राहुल गांधी कांग्रेस शासित प्रदेश में क्राइम को क्यों नहीं देख रहे हैं : Anil Vij

बिहार में खेमका हत्या मामले राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी अपने शासित प्रदेश में क्राइम को क्यों नहीं देख रहे हैं, वह बस भाजपा शासित प्रदेश को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेशों में भी क्राइम की खबरें आती है वे उस पर क्यों नहीं बोलते। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार इस हत्या मामले में कार्रवाई कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!