अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सिविल अस्पताल में आ चुकी हैं नई इलेक्ट्रिक मशीनें, दिन में तीन से चार बार सफाई की जाएगी : Anil Vij

On: July 4, 2025 8:17 PM
Follow Us:
Anil Vij
---Advertisement---

चण्डीगढ। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री Anil Vij ने कहा कि अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में सफाई के लिए नई इलेक्ट्रिक मशीनें आ चुकी है जिनसे अस्पताल में दिन में तीन से चार बार सफाई की जाएगी। इसके अलावा, आपरेशन थेयटर में सफाई के लिए अलग से एक नई मशीन लाई जा रही है जोकि आने वाले एक-दो दिन में उपलब्ध हो जाएगी।

Anil Vij का बयान: हरियाणा में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

वहीं, अस्पताल की लैब को अपग्रेड करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री को उनके द्वारा पत्र लिखा गया है ताकि हर मरीज का टेस्ट सुनिश्चित हो सकें। विज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

नई इलेक्ट्रिक मशीनों के आने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में Anil Vij ने कहा कि यह बहुत ही खूबसूरत बात है कि अब सिविल अस्पताल में इलैक्ट्रिक र्स्कब मशीनों के साथ सफाई की जाएगी। इस संबंध में उनके द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि इन मशीनों के माध्यम से दिन में तीन से चार बार सफाई होनी चाहिए।

Anil Vij  आपरेशन थेयटर में सफाई के लिए अलग से एक नई मशीन लाई जा रही है जोकि आने वाले एक-दो दिन में उपलब्ध हो जाएगी

उन्होंने स्मरण करवाते हुए कहा कि जब मैं स्वास्थ्य मंत्री बना था तो उस समय ओपीडी 300 से कम थी, जो अब बढकर 3000 से ज्यादा हो गई है। इसके अलावा, यहां पर रोजाना 1500 टैस्ट अस्पताल की लैब में किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां की लैब को अपग्रेड करने के लिए उनके द्वारा स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा गया है ताकि प्रत्येक मरीज के टेस्ट की रिपोर्ट रोजाना उपलब्ध हो सकें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!