अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Anil Vij का बयान: हरियाणा में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

On: July 1, 2025 6:13 PM
Follow Us:
Anil Vij
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री Anil Vij ने दिल्ली में 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों को पेट्रोल पंप पर ईंधन न मिलने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के मानकों से अधिक प्रदूषण करने वाली गाड़ियों पर रोक लगाने के लिए सरकार धीरे-धीरे कदम उठा रही है, जिसके तहत अभी दिल्ली में ही ऐसे वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

‘इस अस्पताल के लिए पूरी जान लगा दी’, अव्यवस्था देख भड़के Anil Vij

आज पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए Anil Vij ने बताया कि परिवहन विभाग की ऐप में हर वाहन का विस्तृत डेटा मौजूद होता है। इस ऐप में वाहन की आयु, टैक्स भुगतान की जानकारी और वाहन कब खरीदा गया, जैसी सभी डिटेल्स होती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब किसी वाहन की फोटो पेट्रोल पंप पर लगे कैमरे में आएगी, तो ऐप के माध्यम से यह अपने आप पता चल जाएगा कि वह वाहन निर्धारित मापदंडों को पूरा करता है या नहीं।

रेलवे किराया वृद्धि पर प्रतिक्रियाः भारतीय रेलवे द्वारा प्रति किलोमीटर दो पैसे किराए में बढ़ोतरी पर प्रतिक्रिया देते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह कई वर्षों के बाद की गई एक मामूली वृद्धि है। उन्होंने तर्क दिया कि बीते वर्षों में महंगाई दर में काफी वृद्धि हुई है और यदि उसकी तुलना में देखा जाए तो रेलवे के किराए में यह बढ़ोत्तरी बहुत कम है।

Anil Vij प्रदूषण के मानकों से अधिक प्रदूषण करने वाली गाड़ियों पर रोक लगाने के लिए सरकार धीरे-धीरे कदम उठा रही

कोलकाता रेप मामले पर गंभीर टिप्पणीः कोलकाता के एक लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार मामले पर अनिल विज ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है कि जिस राज्य की मुख्यमंत्री महिला हों और उसके प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित न हों।” विज ने आगे इशारा करते हुए कहा कि इस प्रकार के मामले पहले भी आते रहे हैं और इस तरह के मामले बिना सरकारी शह के नहीं हो सकते। यह टिप्पणी पश्चिम बंगाल में महिला सुरक्षा की स्थिति पर सवाल खड़े करती है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!