अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पाकिस्तान एक कमजोर पहलवान, मेक इन इंडिया के हथियारों का दिख रहा दम: Anil Vij

On: May 10, 2025 6:02 PM
Follow Us:
Anil Vij
---Advertisement---

अंबाला । हरियाणा के कैबिनेट मंत्री Anil Vij ने पाकिस्तान के हमलावर रवैये पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि भारत हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने पाकिस्तान की तुलना एक कमजोर पहलवान से की, जो अखाड़े में उछल-कूद तो करता है, लेकिन जब समय आता है, तब तगड़ा पहलवान उसे धोबी पछाड़ देता है।

Anil Vij का कांग्रेस पर हमला: बोले- यह गद्दार पार्टी, पाकिस्तान जाने की दी सलाह

Anil Vij  ने तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तान सोचता है कि उनके मांगे हुए ड्रोन और पतंग जैसे हथियारों से भारत डर जाएगा। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “कुछ ड्रोन में तो ये बारूद डालना भी भूल गए। ये सिर्फ दिखावा करना चाहते हैं। भारत की सैन्य ताकत पाकिस्तान के हर हमले को हवा में ही नाकाम कर देती है। हमारे पास जवाबी हमले की पूरी क्षमता है। जब हम हमला करेंगे, तब तुम कहां जाओगे?”

Anil Vij जब हम हमला करेंगे, तब तुम कहां जाओगे?”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया अभियान की सफलता पर बोलते हुए विज ने कहा कि भारत में बने हथियार आज दुनिया में अपनी धाक जमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले यह गलतफहमी थी कि विदेशी हथियार ही बेहतर होते हैं, लेकिन पीएम मोदी ने देश के विशेषज्ञों को प्रोत्साहित किया।

आज हम एक से बढ़कर एक हथियार बना रहे हैं, और दुनिया हमसे इन्हें खरीदने आ रही है। भारत के स्वदेशी हथियारों की ताकत ने न केवल रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत की साख भी मजबूत की है।

पाकिस्तान की ओर जाने वाले सिंधु नदी के पानी को लेकर अनिल विज ने कहा कि यह नदी भारत की प्राचीन सभ्यताओं का आधार रही है। हड़प्पा और मोहनजोदड़ो जैसी सभ्यताएं इसी नदी के किनारे पनपीं। सिंधु नदी हमारी धार्मिक नदी है। “

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!