अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के बिल आधार कार्ड से किए जाएंगे लिंक : Anil Vij

On: April 20, 2025 7:33 AM
Follow Us:
Anil Vij
---Advertisement---

चण्डीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री Anil Vij ने कहा कि प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के बिल आधार कार्ड से लिंक किए जाएंगे। साथ ही , उन्होंने उपभोक्ताओं के गलत बिलों को एक महीने में ठीक करने के अधिकारियों को निर्देश भी दिए। Anil Vij ने यह जानकारी आज यहां ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में दी।

सरकार मैं खुद हूं, कोई शिकायत नहीं, कांग्रेस में संगठन नहीं, सिर्फ राहुल गांधी हैं – Anil Vij

ऊर्जा मंत्री Anil Vij ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सर्कल कार्यालयों में उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनने के लिए बिजली अदालत लगाई जाए। जिसमें उपभोक्ताओं के गलत बिल, रीडिंग, खराब मीटर इत्यादि से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Anil Vij बिजली कार्यालयों में उपभोक्ताओं को अच्छी जन सुविधाएं की जाए प्रदान

विज ने यह भी निर्देश दिए कि बिजली कार्यालयों में उपभोक्ताओं को अच्छी जन सुविधाएं प्रदान की जाए। उनके बैठने के लिए बैंच, पीने के लिए पानी और गर्मी को देखते हुए छाया का प्रबंध भी किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को बिजली के बिल भरने के लिए विभिन्न माध्यमों से अधिक से अधिक जागरूक किया जाए।

ताकि लोग अपना बिजली का बिल समय पर भरे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऊर्जा विभाग में कोर्ट स्टे वाले केसांे की निगरानी के लिए एक सेल बनाया जाए, जो प्रत्येक केस की निगरानी रखेगा।

सब डिवीजन स्तर पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने चाहिए बिजली उपकरण

Anil Vij ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सब डिवीजन पर बिजली उपकरण जैसे ट्रांसफार्मर, तारे, कंडक्टर, खम्बे आदि की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होनी चाहिए। इसके साथ ही गाडी की व्यवस्था और कर्मचारियों के सेफ्टी किट भी उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर को 1 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 2 घंटे में ठीक किया जाए।

विज ने कहा कि बिजली के बिल न भरने वाले लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर रिकवरी करवाई जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में पावर ब्रेक डाउन, फॉल्ट, ट्रांसफार्मर की सर्विस का पूरा ध्यान रखा जाए।

इस अवसर पर ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह, एडीजीपी अमिताभ सिंह ढिल्लो, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ए. श्रीनिवास व उतर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!