अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Andhra Pradesh की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, 8 लोगों की दर्दनाक मौत; कई घायल

On: April 14, 2025 2:21 PM
Follow Us:
Andhra Pradesh
---Advertisement---

नई दिल्ली- Andhra Pradesh के अनकापल्ली जिले में एक पटाखा निर्माण इकाई में भयानक आग लगने से जोरदार धमाका हो गया। जानकारी के अनुसार इस हादसे में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, आठ से अधिक लोग जख्मी बताए जा रहे है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Andhra Pradesh के तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत, दो घायल

धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर दूर तक लोगों ने इसकी आवाज सुनाई दी। राज्य की गृह मंत्री वी. अनिता ने बताया, इस धमाके में दो महिलाओं सहित कुल आठ लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री नायडू ने अनिता और जिला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए। वहीं, आंध्र प्रदेश सीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने अनकापल्ली जिले में एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में आठ श्रमिकों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

Andhra Pradesh घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए

मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और राज्य की गृह मंत्री अनिता से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधा देने का निर्देश जारी किया है। वहीं इस हादसे की जांच भी की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!