अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का जायजा: डीएम ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

On: February 17, 2026 9:05 PM
Follow Us:
dm amroha
---Advertisement---

Amroha News-जनपद में 18 फरवरी से शुरू होने वाली उ0 प्र0 माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को सकुशल, नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज में स्थापित परीक्षा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, केंद्रवार रिपोर्टिंग प्रणाली तथा तैनात कार्मिकों की उपस्थिति की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से निरंतर और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। किसी भी केंद्र पर अवांछित गतिविधि की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम एवं संबंधित अधिकारियों को दी जाए, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।उन्होंने कंट्रोल रूम प्रभारी को कक्षाओं में कैमरों की स्पष्ट दृश्यता करने के निर्देश दिए। जिससे कि परीक्षा कक्षा की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। तकनीकी समस्याओं के समय से समाधान के लिए कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण, नकलमुक्त और निष्पक्ष परीक्षा कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए तकनीकी निगरानी के साथ-साथ सतर्कता भी जरूरी है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। जिससे परीक्षा व्यवस्थापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रश्नपत्र वितरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा कक्षों में बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल एवं सुरक्षा के सभी मानकों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने, बाहरी व्यक्तियों की अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण चरण है, इसलिए किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधनों के प्रयोग को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सतर्कता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि जनपद की परीक्षा व्यवस्था आदर्श और निष्पक्ष बनी रहे। डीएम ने स्पष्ट किया कि परीक्षा अवधि में कंट्रोल रूम से निरंतर मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी श्री बृजपाल सिंह, शुभि गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Budaun News: कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश करने वाले प्रेमी-युगल की हालत में सुधार, युवक पर हुई एफआईआर

Badaun News: एचपीसीएल हत्याकांड, बदायूं में आरोपी अजय के ताऊ पर भी कसा शिकंजा, 27 अवैध दुकानों पर बेदखली के लिए मुकदमा

Eid Ul Fitr: नगर एंव देहात क्षेत्रों में ईद उल फितर का त्यौहार बड़े ही अकीदत व जोशो-खरोश व हर्ष उल्लास उमंग के साथ मनाया गया

Eid Ul Fitr: कड़ी सुरक्षा में अदा की गई ईद की नमाज, लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को दी बधाई

Moradabad News-कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई ईद-उल-फितर की नमाज़

Badaun News: जनपद में घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति कराये जाने के उददेश्य से पूर्ति विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान

Leave a Reply

error: Content is protected !!