Amroha News-गंगेश्वरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई ने आगामी होली के त्योहार को देखते हुए शिक्षकों के समयबद्ध वेतन भुगतान की मांग उठाई है। सोमवार, 23 फरवरी 2026 को संघ के पदाधिकारियों ने वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) को संबोधित एक मांग पत्र खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह के नेतृत्व में शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगें रखीं।
ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह ने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में होली का प्रमुख त्योहार पड़ रहा है। शिक्षकों के सामने त्योहार की तैयारियों और घरेलू खर्चों को लेकर आर्थिक चुनौतियां खड़ी हो जाती हैं। ऐसे में यदि वेतन में विलंब होता है, तो शिक्षकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।खण्ड शिक्षा अधिकारी की अनुपस्थिति में संघ के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ लिपिक जयपाल सिंह एवं कार्यालय सहायक राहुल सागर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्पष्ट रूप से अनुरोध किया गया है कि माह फरवरी का वेतन होली के अवकाश से कम से कम 3–4 दिन पूर्व शिक्षकों के बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिया जाए, ताकि सभी शिक्षक हर्षोल्लास के साथ त्योहार मना सकें।
इस अवसर पर मुख्य रूप से बिजेंद्र सिंह एकाउंटेंट, संजय सिंह प्रचार मंत्री,जगवीर सिंह, अनुज आजाद, लोकेश कुमार, मदनपाल ,शशिकांत सिंह, हिरदेश वर्मा, फैजान हस्मत,रूपेन्द्र सिंह आदि।

