Amroha News-छात्रों को वैश्विक स्तर पर रोजगार के बेहतरीन अवसर प्रदान करने की दिशा में राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय और जापान की प्रतिष्ठित सेवायोजन (प्लेसमेंट) कंपनी ‘ईरिस सोल्यूशन्स’ (Iris Solutions) के बीच विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में ट्रेनिंग और प्लेसमेंट को लेकर एक अहम साझेदारी पर सहमति बन गई है।
इस ऐतिहासिक कोलेब्रेशन की संयुक्त घोषणा ईरिस सोल्यूशन्स की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मिस ईरिको नोडा, विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी और कंपनी के COO ईशान अग्रवाल ने की।
इन क्षेत्रों के छात्रों को मिलेगा सीधा लाभ
इस साझेदारी के तहत विश्वविद्यालय के उन छात्रों को जापान में विशेष ट्रेनिंग और प्लेसमेंट का अवसर मिलेगा, जो निम्नलिखित क्षेत्रों में अध्ययनरत हैं:
नर्सिंग
एप्लाइड हेल्थ साइंस
फार्मेसी
एग्रीकल्चर (कृषि)
होटल मैनेजमेंट
सी.वी. रमन ऑडिटोरियम में हुआ भव्य शुभारंभ
इस समझौते को लेकर विश्वविद्यालय के डॉ. सी.वी. रमन ऑडिटोरियम में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जापान से आईं ईरिस सोल्यूशन्स की CEO ईरिको नोडा, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, COO ईशान अग्रवाल और कुलसचिव डॉ. पीयूष कुमार पांडेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
‘भारतीय युवाओं में कूट-कूट कर भरी है प्रतिभा’
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मिस ईरिको नोडा ने भारत की प्रगति और यहाँ के युवाओं की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, “भारत वर्तमान में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है और यह विश्व का सबसे युवा देश भी है। भारतीय युवाओं के अंदर प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई है। हम वेंक्टेश्वरा के होनहार छात्रों को ट्रेनिंग और प्लेसमेंट देने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।”
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
इस गौरवमयी अवसर पर विश्वविद्यालय के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से निदेशक एकेडमिक डॉ. राजेश सिंह, डॉ. नीतू पंवार, डॉ. राजवर्द्धन, डॉ. एस.के. श्रीवास्तव, डॉ. थॉमस, डॉ. रीना जोशी, डॉ. ओमप्रकाश गोसाईं, डॉ. अश्विनी सक्सेना, डॉ. आशुतोष, डॉ. ऐना ऐरिका ब्राउन, डॉ. सुमन, डॉ. अनिल जायसवाल, डॉ. योगेश्वर शर्मा, डॉ. मंजरी राणा, डॉ. आशिया वाहिद, डॉ. मनीष, डॉ. स्नेहलता, डॉ. ज्योति, एस.एस. बघेल, मेरठ परिसर से निदेशक डॉ. पंकज और मीडिया प्रभारी विश्वास राणा उपस्थित रहे।

