अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, तो भारत विकसित होगा- जिलाधिकारी

On: March 17, 2026 9:02 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Amroha News-जिलाधिकारी  निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में जोया रोड स्थित एक होटल में सोमवार को दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत लखपति दीदी कार्यशाला / मेगा ऋण वितरण कैम्प का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सभी विभागों में संचालित होने वाली योजनाओं से समूह की दीदियों को लाभान्वित करके लखपति बनाना है। कार्यशाला का उद्घाटन जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यशाला में जिला उद्योग विभाग, खादी विभाग, कृषि विभाग, नाबार्ड, जिला उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, कौशल विकास और महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया और योजनाओं से किस तरह लाभान्वित हो सकते हैं उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं द्वारा समूह के द्वारा प्राप्त अपनी सफलता के अनुभव भी पीपीटी के जरिए साझा किए और उनके जीवन में आए बदलाव के साथ भविष्य की कार्ययोजना के बारे में बताया। कार्यशाला में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत मौके पर ही बैंक ऋण स्वीकृत किए गए।

जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने समूह की महिलाओं को संबोधित करते कहा कि आज इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों द्वारा आपको जो सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिली है, उसे अपने समूह की अन्य दीदियों के साथ साझा करें। समूह में बैठकर गहन चिंतन-मनन करें, हर योजना को अच्छी तरह समझें और जिस योजना का आप लाभ उठाना चाहती हैं, उसके संबंधित अधिकारी से संपर्क करके पूरी जानकारी लें तथा उसका लाभ उठाकर आगे बढ़ें। जब आपकी आय बढ़ेगी, तो अमरोहा जिले की आय बढ़ेगी, फिर उत्तर प्रदेश की और अंततः पूरे भारत की। यही क्रम भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। आप जो भी उद्यम या स्वरोजगार शुरू करेंगी चाहे वह कुक्कुट पालन हो, मछली पालन, सिलाई-कढ़ाई, फूड प्रोसेसिंग, किराना दुकान या कोई और उसके हर स्तर पर जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा। उद्यम की शुरुआत से लेकर उत्पादन, पैकेजिंग और मार्केटिंग तक हर कदम पर सहायता उपलब्ध है। यहां तक कि उद्यम शुरू करने से पहले ट्रेनिंग भी दी जाएगी। लखपति दीदियों से अपील करते हुए कहा कि अब सोचिए कि लखपति से करोड़पति कैसे बनें… इस पर गहन चिंतन करें। समूह के माध्यम से आपमें पहले से ही बहुत आत्मविश्वास आ चुका है। एक-दूसरे का हाथ थामकर, अनुभव साझा करके आगे बढ़ें। याद रखें जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो पूरा परिवार, समाज और राष्ट्र आगे बढ़ता है। उन्होंने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि अगले कुछ दिनों में समूह बैठकें आयोजित करें, योजनाओं पर चर्चा करें और अधिकारियों से जुड़कर लाभ उठाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार का उद्देश्य हर महिला को आत्मनिर्भर बनाना है, और इसके लिए सभी विभाग प्रतिबद्ध हैं।

मुख्य विकास अधिकारी श्री अश्वनी कुमार मिश्र ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि
महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। आज की इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य था कि जो बहनें छोटे-छोटे स्तर पर अपना काम कर रही हैं, उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी मिले, ताकि वे अपने उद्यम को बड़े पैमाने पर ले जा सकें और अधिक आय अर्जित कर सकें। आप सभी को आज जो योजनाओं की जानकारी मिली है, उनमें से जिस योजना के तहत आप काम करना चाहती हैं, उस पर गंभीरता से विचार करें। अगले 15 दिनों के अंदर एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करें। जिसमें आप क्या करना चाहती हैं, कितनी लागत आएगी, क्या प्रशिक्षण चाहिए, आदि का उल्लेख हो। इस रिपोर्ट के आधार पर आपको प्रशिक्षण, इंफ्रास्ट्रक्चर, मशीनरी और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। लगातार संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क बनाए ताकि आपको अधिकतम लाभ मिल सके। साथ ही, अपने उत्पादों का प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी करें। सरकार आपको आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। आप न केवल खुद स्वरोजगार से जुड़ें, बल्कि अपनी समूह की अन्य बहनों को भी प्रेरित करें और जोड़ें। हम हर दो महीने में ऐसी कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी, जहां योजनाओं की जानकारी, सफलता की कहानियां और मार्गदर्शन मिलेगा।

उपायुक्त स्वतः रोजगार व परियोजना निदेशक पीडी डीआरडीए श्री अंबरीश कुमार ने बताया कि जिले में संचालित स्वयं सहायता समूह में करीब 60 हजार महिलाएं जुड़ी हैं। इनमें से हजारों महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनी है।

इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी, जनपद के सभी ब्लॉक से स्वंय सहायता समूह की दीदियां उपस्थित रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

UP News-बरेली में साले और सास की हत्या करने वाला पुलिस एनकाउंटर में ढेर

Badaun news :- जिला गंगा समिति, सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं के संयुक्त तत्वावधान में हुआ गंगा स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ

Sahaswan news :- पिता के पक्ष में न्यायालय में बयान करने आई, महिला को कचहरी परिसर के मुख्य द्वार के सामने हमलावरों ने रोक कर की मारपीट गाली गलौज

Ghaziabad News-गार्ड बैंक मैनेजर को मारी गोली, वजह जानकारी पुलिस भी रहे गई हैरान

Badaun News: लू प्रकोप व सूखा के दृष्टिगत कार्य कराकर एक सप्ताह में अनुपालन आख्या दें अधिकारी: डीएम

Budaun News: उघैती थाना क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने दिन-दहाड़े युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

Leave a Reply

error: Content is protected !!