थाना नौगावां सादात पुलिस की बड़ी,सफलता,अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का हुआ बडा भंडाफोड़ दो शातिर चोर गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
Amroha। थाना नौगावां सादात पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अन्तरजनपदीय गिरोह का बडा खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों,नजाकत पुत्र अमीर हसन,वे मोहम्मद युसुफ पुत्र याकूब अली को दबोच लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से अमरोहा और बिजनौर जनपदों से चोरी की गई 09 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
Amroha : एक ऐसे शातिर व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसकी गिरफ्तारी के लिए कई जिलों की पुलिस लगी हुई थी
पुलिस की चेकिंग के दौरान बीलना पुल चौराहे से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया, जबकि उनका एक साथी नईम अहमद पुत्र रहीस अहमद (राजा का ताजपुर, नूरपुर बिजनौर) मौके से फरार हो गया। बरामद मोटरसाइकिलें विभिन्न चोरी की घटनाओं से जुड़ी हुई हैं, जिनके संबंध में नौगावां सादात थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं।
Amroha : बिजनौर क्षेत्रों से बाइकें चोरी कर सूनसान इलाकों में छिपा देते थे
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे अमरोहा व बिजनौर क्षेत्रों से बाइकें चोरी कर सूनसान इलाकों में छिपा देते थे और मौका मिलते ही उन्हें ऊंचे दामों में बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे।,गिरफ्तार शातिर चोरों पर दर्ज हुआ नया मुकदमा दर्ज , न्यायालय में समक्ष भेजा जेल । फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

