Amroha-जिले की औद्योगिक नगरी गजरौला में सोमवार को बड़ा हंगामा देखने को मिला। जानकारी के अनुसार दिल्ली से आए कुछ बदमाश गजरौला में किसी बड़ी वारदात की फिराक में पहुंचे थे। पुलिस को इसकी भनक लगते ही एसओजी टीम व चौपला चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर दी।
Amroha : गजरौला पालिका बोर्ड बैठक में पूर्व विधायक हरपाल सिंह हुए हमले को लेकर जाटव समाज में आक्रोश
बताया जा रहा है कि जैसे ही बदमाशों की कार मौके पर पहुंची, पुलिस ने उन्हें रुकवाने की कोशिश की। काफी देर तक पुलिसकर्मी बदमाशों को कार से बाहर निकालने की जद्दोजहद करते रहे, लेकिन तभी बदमाशों ने अचानक पुलिस टीम पर ही कार चढ़ा दी। गनीमत रही कि सभी पुलिसकर्मी समय रहते बच निकले, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के दौरान कार सवार बदमाशों ने भागने की जल्दबाजी में कई अन्य वाहनों में भी टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरा घटनाक्रम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामला रंगदारी से जुड़ा हो सकता है।
Amroha दिल्ली से आए ये बदमाश किसी उद्योगपति से वसूली करने पहुंचे थे
शक जताया जा रहा है कि दिल्ली से आए ये बदमाश किसी उद्योगपति से वसूली करने पहुंचे थे। हालांकि पुलिस से आमना-सामना होने पर बदमाशों ने हथियार का इस्तेमाल नहीं किया और कार दौड़ाकर फरार हो गए।फिलहाल पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

