सीएम व अनुसूचित जाति आयोग को भेजा गया ज्ञापन, आरोपियों की गिरफ्तारी व कठोर कार्रवाई की मांग
Amroha। गजरौला पालिका बोर्ड की बैठक के दौरान चेयरपर्सन राजेंद्र देवी के पति पूर्व भाजपा विधायक एवं नगर स्वच्छता प्रेरक हरपाल सिंह (दलित समाज से) पर 25 सितम्बर को हुए हमले को लेकर जाटव समाज में आक्रोश व्याप्त है। इस मामले में जाटव समाज ने अनुसूचित जाति महासभा के बैनर तले मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
Amroha : वन विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप, डिप्टी रेंजर का धमकाने वाला ऑडियो वायरल
ज्ञापन में कहा गया है कि पालिका बोर्ड की नियमित बैठक विकास कार्यों और योजनाओं पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी किंतु इस दौरान कुछ सभासदों एवं उनके परिजनों ने सुनियोजित तरीके से दलित समाज से ताल्लुक रखने वाले पूर्व विधायक हरपाल सिंह पर हमला किया। उनके साथ धक्का-मुक्की, अभद्रता और शारीरिक चोट पहुँचाने का प्रयास किया गया।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि यह हमला सिर्फ हरपाल सिंह की व्यक्तिगत गरिमा पर नहीं बल्कि पूरे दलित समाज की अस्मिता और लोकतंत्र की आत्मा पर हमला है। हमारी मांग है कि मांग कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए और भारतीय दंड संहिता व एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार की सुरक्षा और निष्पक्ष, उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की गई है।
समाजसेवी हरी सिंह मौर्य ने कहा कि पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने सदैव वंचित, शोषित और गरीब वर्ग की आवाज उठाई है। उनके ऊपर हमला केवल व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे दलित समाज की अस्मिता पर सीधा प्रहार है यदि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो समाज सड़क पर उतरने को बाध्य होगा।
समाजसेवी राजकुमार अरुण ने कहा कि गजरौला की यह घटना लोकतांत्रिक संस्थाओं और निर्वाचित प्रतिनिधियों के सम्मान पर कलंक है। प्रशासन को तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी करनी चाहिए वरना दलित समाज बड़ा आंदोलन करेगा और इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जाटव समाज व दलित वर्ग आंदोलन करने को बाध्य होगा।
Amroha गजरौला की यह घटना लोकतांत्रिक संस्थाओं और निर्वाचित प्रतिनिधियों के सम्मान पर कलंक है
इस दौरान हरस्वरूप सिंह, मुनेंद्र मोहन, सत्य प्रकाश, शब्द वाल्मीकि, हीरा सिंह, नौबाहर सिंह, डॉ पृथ्वी सिंह, रामवीर सिंह, विनोद कुमार गौतम, अमरजीत सिंह मनीराम सदस्य जिला पंचायत, मदनपाल सिंह, पवन कुमार, मोहित कुमार, योगेश कुमार, जगबीर सिंह, जयवीर सिंह, जितेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र सिंह राणा, प्रशांत कुमार, प्रशांत होंडापुरिया, वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र सिंह मौर्य, राहुल कुमार, योगाचार्य महेश कुमार, करतार सिंह ,दिवेश कुमार सभासद, विजय प्रताप सिंह, बलवीर सिंह, मुकेश कुमार जाटव, वीर सिंह, केपी सिंघानिया, डॉ डी.एस. हर्ष, जयप्रकाश, डॉक्टर अशोक कुमार, प्रीतम सिंह धर्मेंद्र सिंह, प्रशांत कुमार, वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र सिंह मौर्य, राहुल कुमार, योगाचार्य महेश कुमार, दिवेश कुमार सभासद, विजय प्रताप सिंह, बलवीर सिंह, मुकेश कुमार जाटव, रेवती सिंह राजेश कुमार सत्य प्रकाश वीर सिंह, डॉ डी.एस. हर्ष, जयप्रकाश, प्रीतम सिंह धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

