अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha में बारात पर हमला, दूल्हे को बग्गी से खींचकर पीटा, लाइव वीडियो वायरल

On: September 27, 2025 9:04 AM
Follow Us:
Amroha
---Advertisement---

Amroha जिले के थाना सैदनंगली क्षेत्र में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।तरारा गांव निवासी आकाश की बारात में अचानक 12 से अधिक हमलावर घुस आए। साइकिल की चेन, लोहे के कड़े और चाकू से लैस युवकों ने दूल्हे को बग्गी से नीचे खींचकर बेरहमी से पीटा। इस हमले में दूल्हे का सिर फट गया और कपड़े भी फट गए। मौके पर अफरातफरी मच गई।

Amroha : जीएसटी सुधार पर जिलापंचायत अध्यक्ष ललित तंवर का बड़ा बयान – कहा, व्यापारियों–किसानों को मिलेगी राहत, आम जनता को भी होगा फायदा,

बारातियों के इकट्ठा होने से पहले ही हमलावर दूल्हे को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। दूल्हे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।दूल्हे के पिता वीर सिंह ने आरोप लगाया कि यह हमला पूर्व नियोजित था।

उनका कहना है कि एक दिन पहले ही गांव का एक युवक बारात में बवाल करने की धमकी देकर गया था। वहीं दूल्हे का भाई पवन कुमार ने बताया कि गांव के एक युवक से आकाश का विवाद हुआ था। दोनों को समझा-बुझाकर शांत किया गया था, लेकिन उसने चैलेंज दिया था कि वह बारात नहीं चढ़ने देगा।

Amroha सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे दूल्हा-दुल्हन के फेरे कराए गए

दूल्हा आकाश ने बताया – “मैं बग्गी पर बैठा था तभी अचानक 15-16 लड़के चढ़ आए और मारपीट शुरू कर दी। वे पहचान में नहीं आए।”घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे दूल्हा-दुल्हन के फेरे कराए गए।

थानाध्यक्ष सैद नगली विकास सेहरावत ने बताया कि दूल्हे आकाश की तहरीर पर जसवंत पुत्र अमर सिंह, पवन पुत्र अमर सिंह, जसवीर पुत्र अमर सिंह निवासी तरारा और 3-4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!