समर इंडिया के लिए मोहम्मद जुनैद की रिपोर्ट
Amroha जनपद की थाना सैद नगली की योगी पुलिस ने शनिवार रात को बड़ी कार्रवाई करते हुए गंगा एक्सप्रेसवे पर गौ-तस्करों से मुठभेड़ की। थाना सैदनगली पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोकने पर कार सवार गौ-तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो तस्करों – चाहत और अल्तमस – को दबोच लिया।
Amroha जनपद के हसनपुर में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की भव्य शोभायात्रा
Amroha पुलिस ने मौके से एक टैक्सी कार, दो तमंचे, कारतूस और गोकशी के उपकरण बरामद किए
पुलिस ने मौके से एक टैक्सी कार, दो तमंचे, कारतूस और गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी गोवंशीय पशुओं का मांस दिल्ली ले जाकर सप्लाई करते थे। सीओ हसनपुर सर्किल दीप कुमार पंथ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गोकशी अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की छानबीन कर रही है

