अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha : ढबारसी में राशन डीलर कमर जावेद की दबंगई , राशन वितरण में गड़बड़ी ; जिलाधिकारी से की शिकायत

On: September 15, 2025 10:10 AM
Follow Us:
Amroha
---Advertisement---

रिपोर्ट- मोहम्मद इसतकार

Amroha। हसनपुर तहसील क्षेत्र के गंगेश्वरी ब्लॉक के गांव ढबारसी में राशन डीलर कमर जावेद की दबंगई खुलकर सामने आई है। आरोप है कि जब पूर्व ग्राम प्रधान अकील अहमद ने राशन वितरण में गड़बड़ी और कम राशन देने की शिकायत जिलाधिकारी से की, तो डीलर ने बदला लेने के लिए उनकी छवि खराब करने का षड्यंत्र रच डाला।

Amroha : चौपला चौकी के पास दबंग के हौसले बुलंद, जमकर चले लात घुसे, घटना का वीडियो वायरल

डीलर ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूर्व प्रधान की निजी जमीन को तालाब की भूमि बताकर गांव में गलत प्रचार शुरू कर दिया। लेकिन क्षेत्रीय लेखपाल की जांच में साफ हो गया कि विवादित भूमि वैध कृषि भूमि है और उसका रजिस्ट्री बैनामा भी विधिवत रूप से हो चुका है।

पूर्व प्रधान अकील अहमद का कहना है कि— “जनता की आवाज़ उठाना मेरे लिए भारी पड़ गया। मैंने सिर्फ कम राशन की शिकायत की थी, उसी का बदला लेने के लिए मेरी छवि खराब करने का खेल रचा गया है।”

Amroha राशन डीलर लगातार कम राशन बांटता है और जनता को गुमराह करता है

गांव के लोगों का कहना है कि राशन डीलर लगातार कम राशन बांटता है और जनता को गुमराह करता है। जब उसकी पोल खुली तो उसने पूर्व प्रधान पर झूठे आरोप लगाकर मामला पलटने की कोशिश की। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि डीलर कमर जावेद की राशन दुकान तुरंत सील की जाए और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अब देखना यह है कि अधिकारी इस दबंग डीलर पर कब शिकंजा कसते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!