Amroha के आरटीसी कैंपस डिडौली में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने शुक्रवार परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान रिक्रूट आरक्षियों, पुलिसकर्मियों, पीआरवी वाहनों, फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वॉड, जिमनेजियम, भोजनालय और सीसीटीवी कंट्रोल रूम सहित विभिन्न इकाइयों का जायजा लिया।
Amroha : गंगा में मछली पकड़ते समय युवक डूबा, गोताखोरों की तलाश जारी, साडू हिरासत में
Amroha पीआरवी वाहनों में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरण, फर्स्ट ऐड किट और अन्य संसाधनों की नियमित देखरेख के निर्देश दिए
एसपी ने परेड में अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने पर जोर देते हुए टोलीवार ड्रिल करवाई और पुलिसकर्मियों से शस्त्र हैंडलिंग का अभ्यास कराया। उन्होंने पीआरवी वाहनों में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरण, फर्स्ट ऐड किट और अन्य संसाधनों की नियमित देखरेख के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने परिसर की स्वच्छता, सुविधाओं और प्रशिक्षण व्यवस्था का मूल्यांकन कर अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासित, सुविधाजनक और प्रेरणादायक वातावरण मिलना चाहिए। साथ ही कर्तव्यनिष्ठा, शारीरिक दक्षता और मानसिक सजगता के साथ कार्य करने का आह्वान भी किया।

