Amroha : गजरौला में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन डॉ सोरन सिंह चौधरी (जिला पंचायत सदस्य, अमरोहा) के नेतृत्व में किया गया। जिसे भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमान उदयगिरी गोस्वामी जी ने हरी झंडी दिखाई।।
Amroha जनपद की 103 ग्राम पंचायतों में बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी, जिलाधिकारी ने प्रकिया में तेजी लाने के दिए निर्देश
स्वतंत्रता दिवस से पूर्व कैम्प कार्यालय डॉ सोरन सिंह चौधरी से एम डी फार्म हाऊस खादगूजर तक एक विशाल बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया यह यात्रा इंदिरा चौक, खादगूजर चौराहा से वारसाबाद, फ़ौंदापुर, शहबाजपुर, खादगूजर, बैरमपुर, अफजलपुर लूट, कौराला, कटपुरा, ककराला, हाशमपुर लबिया, महमदी से होते हुए एम डी फार्म हाऊस खादगूजर में समापन हुआ जिसमे कई हजार की संख्या में युवाओं,किसानों, क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियो, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों समेत क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर यात्रा को ऐतिहासिक बनाया।
Amroha : भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमान उदयगिरी गोस्वामी जी ने हरी झंडी दिखाई
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उदयगिरी गोस्वामी जी, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश त्यागी जी, चौ. चरण सिंह जी, डॉ. रोहित चौधरी शैली,शाहिद मलिक, योगेश चौधरी सोनू, (सुनील गुप्ता मंडल अध्यक्ष, भाजपा)हिमांशु त्यागी, निहार त्यागी, उधम सिंह, मा. राजेंद्र सिंह मारकपुर सतेंद्र प्रधान सलारपुर, सतेंद्र प्रधान मीरपुर, कृष्ण जाटव,रामरतन सिंह, उत्तम प्रजापति, मुकुल चौधरी, सौरभ सिराव,पूर्व जिलाध्यक्ष श्री गिरीश त्यागी जी,अनेकों ग्राम प्रधान समेत कई हजार क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

