अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha : यूकेलिप्टस के पेड़ पर लटका मिला विवाहिता का शव:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

On: August 7, 2025 8:32 AM
Follow Us:
Amroha
---Advertisement---

Amroha जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रुद्रपुर में एक 25 वर्षीय विवाहिता का शव यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान सोनू की पत्नी पिंकी के रूप में हुई है, जो मंगलवार दोपहर से लापता थी। बुधवार दोपहर जंगल में गन्ने के खेत में घास काट रही महिलाओं ने उसका शव सतवीर के खेत में यूकेलिप्टिस के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका देखा और शोर मचा दिया।

Amroha : स्लग सांपों के डर से दहशत में गांव 5 डसा एक की मौत

 

सूचना मिलने पर मृतका के मायके वाले गांव रखेड़ा निवासी और ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर पिंकी की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका की बहन गीता ने बताया कि सोमवार को पिंकी ने फोन पर पति द्वारा मारपीट की शिकायत की थी और उसे वहां से ले जाने के लिए कहा था।

मृतका पिंकी की शादी 4 साल पहले हुई थी।पिता डोरी सिंह ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग बेटी से दहेज में दो लाख रुपए की मांग कर रहे थे। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पिंकी अपने पीछे एक आठ माह की बेटी काव्या को छोड़ गई है। सूचना मिलने पर हसनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Amroha 25 वर्षीय विवाहिता का शव यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया

Amroha कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

बाइट-मृतका का पिता डोरी सिंह

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!