अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, चार मजदूरों की मौत, 6 घायल

On: June 16, 2025 5:31 PM
Follow Us:
Amroha
---Advertisement---

अमरोहा । उत्तर प्रदेश के Amroha में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री में काम कर रही चार महिला मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Amroha में सीजीएसटी अधीक्षक और कर अधिवक्ता रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

मामला रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव अतरासी का है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को पटाखा फैक्ट्री में महिला मजदूर काम कर रही थीं, तभी फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में पटाखा फैक्ट्री में काम करने वाले चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना aकी जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर डीएम, एसपी समेत भारी पुलिस बल पहुंच गया। पटाखा फैक्ट्री में राहत और बचाव कार्य जारी है। इस विस्फोट ने देवबंद पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की याद दिला दी। 26 अप्रैल को यूपी के सहारनपुर जिला स्थित देवबंद में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ था, जिसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई थी।

Amroha पटाखा फैक्ट्री में राहत और बचाव कार्य जारी है

यह हादसा निहालखेड़ी गांव के पास स्टेट हाईवे-59 पर स्थित एक अवैध फैक्ट्री में सुबह करीब 7 बजे हुआ था और घटना के समय फैक्ट्री में 9 कर्मचारी थे। विस्फोट इतना जोरदार था कि पूरी इमारत ध्वस्त हो गई और मजदूरों के शव के टुकड़े 200 मीटर दूर तक बिखर गए थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!