अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मोदी ने नक्सलवाद और नीतीश ने जंगलराज खत्म किया : Amit Shah

On: November 8, 2025 10:00 AM
Follow Us:
Amit Shah
---Advertisement---

जमुई: केन्द्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष Amit Shah ने शुक्रवार को कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नक्सलवाद और मुख्यमंत्री नीतीश ने जंगलराज खत्म किया और अब बिहार सुशासन से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।

‘जितना इस मिट्टी पर हमारा अधिकार, उतना ही बांग्लादेश-पाकिस्तान से आए हिंदुओं का’, बोले Amit Shah

श्री शाह ने आज जमुई जिले में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करते हुये कहा कि एक समय था जब जमुई लाल खून और लाल आतंक से सना हुआ था। उन्होंने कहा कि यही वो जमीन थी जहां नक्सलवादियों ने अपना ठिकाना बनाया था, लेकिन आज नरेन्द्र मोदी की सरकार ने बिहार से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म कर दिया है।

केन्द्रीय मंत्री Amit Shah ने कहा कि कभी जमुई लाल आतंक और नक्सलवाद का अड्डा था। उन्होंने कहा कि 150 नक्सलियों में धनबाद-पटना एक्सप्रेस को हाईजैक किया और तीन यात्रियों की हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा कि गया, औरंगाबाद और जमुई में नक्सलियों का गहरा दबदबा था, लेकिन श्री मोदी के नेतृत्व में आज बिहार पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त हो गया है।उन्होंने कहा, पहले बिहार में ऐसे जिले थे जहां डर के माहैल में तीन बजे तक ही मतदान होता था।अब शाम पांच बजे तक वोटिंग चल रही है, क्योंकि डर खत्म हो गया है। नीतीश कुमार ने जंगलराज को समाप्त कर दिया है।

श्री शाह ने लालू-राबड़ी राज पर हमला करते हुये कहा कि ,उन दिनों बारात जाती थी तो उगाही के लिए कट्टा लेकर लोग पहुंचते थे। उन्होंने कहा कि अपहरण, फिरौती और बीस से ज्यादा नरसंहार होता था, यही उस दौर का बिहार था। उन्होंने कहा कि उसी जंगलराज ने बिहार की फैक्ट्रियां और कारोबार बंद करवा दिए और राज्य को गरीबी की तरफ धकेला।

गया, औरंगाबाद और जमुई में नक्सलियों का दबदबा था। यह श्री मोदी का ही काम है कि उन्होंने पूरे बिहार से नक्सलवाद को समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने 10 साल के अंदर बिहार के हर कोने में इंफ्रास्ट्रक्चर बनाकर, रोड, पुल, पुलिया, बिजली के कारखाने, गन्ने की फैक्ट्रियां, इथेनॉल और खाद की फैक्ट्रियां लगाकर विकास की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच वर्ष, बिहार को पूरी तरह विकसित राज्य बनाने के वर्ष होंगे।

केन्द्रीय मंत्री Amit Shah  ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सरकार में फिरौती के लिए अपहरण और नरसंहार होते थे, 20 से ज्यादा नरसंहार बिहार में हुए। उन्होंने कहा कि इस जंगलराज ने बिहार के कल-कारखाने और व्यापार बंद करवा दिया और बिहार को गरीब बना दिया। यहां का चोरमारा गांव, जो मुंगेर-जमुई बॉर्डर पर है, वो 25 साल के बाद नक्सल मुक्त हुआ है।

Amit Shah ने कहा कि बिहार में यदि राजग की सरकार फिर से बनती है, तो राज्य को बाढ़ मुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गंगा, गंडक और कोसी नदियों का पानी किसानों के खेतों तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था राजग सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि कल ही चुनाव का पहला चरण समाप्त हुआ है।पहले चरण के मतदान में राहुल गांधी और लालू यादव की पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। बिहार की जनता ने डंके की चोट पर यह संदेश दे दिया है कि जंगलराज चाहे चेहरा बदलकर, कपड़े बदलकर, रूप बदलकर वापस आने की कोशिश करे, हम उसे आने नहीं देंगे।अब बिहार सुशासन से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।

Amit Shah ने कहा कि अगले पांच साल बिहार को विकसित बनाने के साल हैं

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अगले पांच साल बिहार को विकसित बनाने के साल हैं। उन्होंने कहा कि मतदान के दूसरे चरण में भी भ्रष्टाचारियों को मसलने के बिहार की जनता तैयार है। उन्होंने कहा कि राजग की जीत के बाद, जमुई की बालूशाही और पेड़ा से श्री मोदी का मुंह मीठा कराना है। उन्होंने लोगों को चेतावनी दी कि ध्यान रहे, यदि कमल या तीर के निशान से वोट इधर-उधर हुआ, तो जमुई में जंगलराज फिर से लौट आएगा। उन्होंने कहा कि जमुई में महागठबंधन का खाता नहीं खुलना चाहिए।यहां की सभी चारों सीटें यहां के लोगों को राजग के खाते में डालनी हैं। उन्होंने लोगों से पूछा जमुई को जंगलराज चाहिए क्या।उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को फिर से आ रही है सुशासन वाली राजग सरकार आ रही है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply