नई दिल्ली। Amit Shah : पूर्व प्रधान संपादक और लेखक नरेन्द्र मोहन जी की जयंती के अवसर पर 10 अक्टूबर, 2025 को उनकी स्मृति में जागरण साहित्य सृजन सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने चयनित लेखक को सम्मानित किया। गृह मंत्री ने कहा कि आपातकाल के समय नरेंद्र मोहन जी के नेतृत्व में दैनिक जागरण ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी थी, जिसके कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।
‘स्वदेशी अपनाते हुए दिवाली मनाएं’, Amit Shah की देश की जनता से अपील
देश का विभाजन धर्म के नाम पर करना बहुत बड़ी गलती : Amit Shah
गृहमंत्री ने कहा कि इस देश का विभाजन धर्म के नाम पर करना बहुत बड़ी गलती थी; आपने भारत माता की भुजाओं को काटकर अंग्रेजों के षड्यंत्र को सफल बना दिया। मैं देश के सभी नागरिकों से पूछना चाहता हूँ। देश के प्रधानमंत्री कौन होंगे, मुख्यमंत्री कौन होंगे, इसका फैसला देश के नागरिकों के अलावा किसी और को करने का अधिकार होना चाहिए क्या? भाजपा ने डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट के सूत्र को 1950 के दशक से स्वीकार किया है। हम घुसपैठियों को डिटेक्ट भी करेंगे, मतदाता सूची से डिलीट भी करेंगे, और इस देश से डिपोर्ट भी करेंगे।

