केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री Amit Shah ने देश के हर परिवार से सालाना 5000 रुपये के खादी उत्पाद खरीदने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जब आप स्वदेशी अपनाते हैं तो न सिर्फ लाखों लोगों के जीवन में उजियारा लाते हैं बल्कि देश को 2047 तक दुनिया के सर्वोच्च स्थान पर ले जाने के अभियान के साथ खुद को जोड़ते हैं।
‘सिर्फ विकास योजनाएं ही नहीं बनाएं’, Amit Shah ने भारतीय बैंकों को दिया नया टारगेट
खादी वस्त्रों पर 20 प्रतिशत की छूट
अमित शाह ने गुरुवार को कनॉट प्लेस स्थित खादी ग्रामोद्योग आउटलेट्स में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में खादी व ग्रामोद्योग उत्पादों पर देशव्यापी छूट का शुभारंभ किया और इस दौरान ये बातें कहीं।
Amit Shah : देश को 2047 तक दुनिया के सर्वोच्च स्थान पर ले जाने के अभियान के साथ खुद को जोड़ते हैं
इस दौरान उन्होंने खरीदारी भी की और यूपीआइ से भुगतान किया। यह छूट दो चरणों में मिलेगी। पहला चरण पांच नवंबर तक चलेगा जबकि दूसरा चरण 15 नवंबर से 25 नवंबर तक चलेगा। खादी वस्त्रों पर 20 प्रतिशत और ग्रामोद्योग उत्पादों पर 10 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

