नई दिल्ली। Amit Shah : जगन्नाथ रथ यात्रा ओडिशा में हर साल आयोजित होने वाला एक प्रमुख हिंदू उत्सव है। यह त्यौहार द्वितीया तिथि को मनाया जाता है, जो चंद्र मास के शुक्ल पक्ष का दूसरा दिन होता है, जिसे बढ़ती चांदनी के कारण आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है।
हिंदी भारतीय भाषाओं की सखी, विरोधी नहीं : Amit Shah
इस वर्ष यह महत्वपूर्ण त्यौहार आज मनाया जा रहा है। रथ यात्रा पुरी के जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर गुंडिचा मंदिर तक जाती है। वहीं, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी है।
Amit Shah ने की पूजा
इस बीच गुजरात के अहमदाबाद में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने जमालपुर स्थित मंदिर में मंगला आरती की। यहां उनके साथ उनकी पत्नी के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

