अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा : Amit Shah

On: April 23, 2025 9:02 PM
Follow Us:
Amit Shah
---Advertisement---

श्रीनगर, केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के परिवारों और पूरे देश को बुधवार को आश्वासन दिया और कहा कि निर्दोष नागरिकों की हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को ‘बख्शा’ नहीं जाएगा।देश को झकझोर देने वाले आतंकवादी हमले के एक दिन बाद,श्री शाह ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम के पास बैसरन घास के मैदानों का दौरा किया, जहां 25 पर्यटकों और एक स्थानीय निवासी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Amit Shah 2 दिवसीय दौरे पर चेन्नई पहुंचे

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें मौके पर चल रहे ऑपरेशन की परिस्थितियों और प्रगति के बारे में जानकारी दी। Amit Shah ने शोकाकुल परिजनों से भी मुलाकात की, जिनमें से कई दर्दनाक अनुभव साझा करते हुए रो पड़े। शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा,“पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में अपने प्रियजनों को खोने का दर्द हर भारतीय को है। इस दुख को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

Amit Shah इस घटना को ‘कायरतापूर्ण आतंकी हमला’ बताया

मैं इन सभी परिवारों और पूरे देश को भरोसा दिलाता हूं कि निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले इन आतंकवादियों को बिल्कुल भी नहीं बख्शा जाएगा।” बाद में, श्री शाह ने अनंतनाग में सरकारी मेडिकल कॉलेज का दौरा किया और घायल पर्यटकों से मुलाकात की और उनका समर्थन किया।

इससे पहले दिन में Amit Shah  ने श्रीनगर में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और इस घटना को ‘कायरतापूर्ण आतंकी हमला’ बताया। उन्होंने लिखा,“भारी मन से, पहलगाम आतंकवादी हमले के मृतकों को अंतिम श्रद्धांजलि देता हूं। भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा।

इस कायरतापूर्ण आतंकी हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।” मंगलवार दोपहर को हुए हमले के कुछ घंटों बाद गृह मंत्री श्रीनगर पहुंचे और एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें अधिकारियों को अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के प्रयास तेज करने के निर्देश दिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!