अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amit Shah 2 दिवसीय दौरे पर चेन्नई पहुंचे

On: April 11, 2025 4:09 PM
Follow Us:
Amit Shah
---Advertisement---

चेन्नई : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय गृह मंत्री Amit Shah गुरुवार देर रात दो दिवसीस दौर पर चेन्नई पहुंचे।श्री अमित शाह लगभग 2300 बजे पहुंचे और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया।भाजपा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा “तमिलनाडु केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का प्यार और स्नेह के साथ स्वागत करता है।”

Amit Shah ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के वीर शहीदों के परिजनों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र

Amit Shah महत्वपूर्ण 2026 विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन की रणनीति पर चर्चा करने और उसे आगे बढ़ाने तथा तमिलनाडु भाजपा इकाई के नए प्रमुख की पहचान करने के दोहरे एजेंडे के साथ यहां पहुंचे है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने शनिवार को होने वाले चुनावों में खुद को दौड़ से बाहर कर लिया है।

Amit Shah कई बैठकें करेंगे और उनसे संभावित गठबंधन पार्टी के प्रमुख नेताओं से भी मिलने की उम्मीद 

श्री अन्नामलाई ने कहा, “गृह मंत्री Amit Shah भाजपा के नेताओं से मिलने और राज्य में क्या हो रहा है इसका जायजा लेने आ रहे हैं…वे कल तक यहां रहेंगे…वे अक्सर जमीनी स्तर की प्रतिक्रिया लेने के लिए राज्य आते हैं।” उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “यह एक नियमित यात्रा है और 2026 के चुनावों या गठबंधन से संबंधित नहीं है।”

हालांकि रिपोर्टों में कहा गया है कि श्री शाह रात भर कई बैठकें करेंगे और उनसे संभावित गठबंधन पार्टी के प्रमुख नेताओं से भी मिलने की उम्मीद है जिसमें अन्नाद्रमुक भी शामिल है जिसके साथ वह 2023 के बाद अपने संबंधों को पुनर्जीवित करने के लिए उत्सुक है ताकि सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) को सत्ता से बेदखल करने के लिए एक मजबूत गठबंधन बनाया जा सके।

Amit Shah के तुगलक तमिल पत्रिका के संपादक एस. गुरुमुथी से भी मिलने की उम्मीद है। इस पत्रिका की शुरुआत स्वर्गीय चो.एस. रामास्वामी ने की थी जो दिवंगत अन्नाद्रमुक नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के राजनीतिक सलाहकार थे।

सूत्रों ने यह भी कहा कि श्री शाह द्वारा अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर संबंधों को और आगे बढ़ाने की संभावना है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि हाल ही में नई दिल्ली में श्री पलानीस्वामी की श्री अमित शाह के साथ बैठक के दौरान इस पर ठोस रूप लिया गया। श्री पलानीस्वामी के साथ बैठक के बाद श्री शाह द्वारा पोस्ट किया गया कि राजग सरकार बनाएगी जिससे गठबंधन के फिर से शुरू होने की अटकलों को बल मिला।

Amit Shah ने एक पंक्ति के पोस्ट में हिंदी और तमिल में लिखा, “2026 में तमिलनाडु में एनडीए सरकार बनने के बाद शराब की तस्करी और भ्रष्टाचार का चक्रवात खत्म हो जाएगा।” एक बयान में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और चुनाव अधिकारी एम चक्रवर्ती ने प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय महापरिषद के पदों के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से नामांकन आमंत्रित किए।

श्री अमित शाह पूर्व राज्य भाजपा प्रमुख और तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल सुश्री तमिलिसाई सुंदरराजन से भी मुलाकात कर सकते हैं। सुश्री तमिलिसाई के पिता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी अनंतन का कल निधन हो गया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!