तेहरान/वॉशिंगटन। America ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर एक बड़ा हवाई हमला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार तड़के इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने फ़ोर्दो, नतांज़ और इस्फ़हान में स्थित परमाणु सुविधाओं को सफलतापूर्वक निशाना बनाया है।
America ने चीन के साथ व्यापार समझौते की घोषणा की, ट्रंप बोले- ‘कई बातों पर बनी सहमति’
America राष्ट्रपति ट्रंप ने हमलों के तुरंत बाद अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “हमने फ़ोर्दो, नतांज़ और इस्फ़हान समेत ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर सफलतापूर्वक हमलों को अंजाम दिया है। सभी विमान अब ईरान के वायु क्षेत्र से बाहर हैं और सुरक्षित रूप से लौट रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “हमारे महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई। दुनिया में कोई और सेना ऐसा नहीं कर सकती थी। अब शांति का समय है।”
ट्रंप का राष्ट्र America के नाम संबोधन
राष्ट्र के नाम अपने आधिकारिक संबोधन में ट्रंप ने हमलों की पुष्टि करते हुए कहा कि इन परमाणु ठिकानों के नाम “दुनिया तब से सुन रही है जब से ईरान ने इन भयानक हथियारों की दिशा में काम शुरू किया था।” उन्होंने कहा, “आज हम दुनिया को बता सकते हैं कि ये हमले शानदार और सफल रहे हैं।”
उन्होंने ईरान को चेतावनी दी कि अगर वह शांति स्थापित नहीं करता तो भविष्य में हमले “और भी बड़े और आसान” होंगे।
ट्रंप ने इस कार्रवाई में सहयोग के लिए इजराइल और प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू का विशेष आभार भी जताया और कहा कि अब भी कई ठिकाने निशाने पर हैं।
इजराइल ने की कार्रवाई की सराहना
इस्राइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी कार्रवाई का स्वागत करते हुए बयान दिया : “राष्ट्रपति ट्रंप और मैं हमेशा कहते हैं — ताक़त के ज़रिए शांति। पहले ताक़त आती है और फिर शांति आती है। आज रात अमेरिका ने ताक़त का स्पष्ट प्रदर्शन किया है।”

