अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Ambala News-बदमाशों का एनकाउंटर, पिता-पुत्र निकले कुख्यात अपराधी

On: March 17, 2026 8:38 PM
Follow Us:
Ambala News
---Advertisement---

Ambala News- अंबाला की CIA 1 टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 2 आरोपियों का एनकाऊंटर किया है। बाद में दोनों हत्यारों को मुठभेड़ के दौरान काबू किया है जो रिश्ते में पिता-पुत्र हैं और जिन पर पहले भी करीब 15 मुकदमे चल रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार CIA 1 इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने बताया कि बीती 12-13 मार्च की रात को आरोपी अंबाला के कालपी गांव में भैंस चोरी करने की नीयत से घर में घुसे और एक व्यक्ति की हत्या कर दी, वहीं दूसरी जगह पर एक व्यक्ति को गंभीर चोट पहुंचाई थी। उस दिन के बाद लगातार पुलिस की कई टीमें कालपी सहा इलाके में गस्त कर रही है। उसी कड़ी में आज अंबाला CIA 1 की टीम मुलाना इलाके में चेकिंग कर रही थी।

इस दौरान एक बिना नंबर की बाइक दिखाई दी जिसे रोकने का इशारा किया गया परंतु वह पुलिस नाके को तोड़कर भाग गए जिनके पास हथियार दिखाई दिया। इस उपरांत अधिकारियों को इस मामले में सूचना दी गई और बीटी करवा कर पूरे इलाके में नाकाबंदी करवाई गई और बाइक का पीछा किया गया जो कुछ ही दूरी पर जाकर कच्चे रास्ते की तरफ मुड़ी तो वहां पर गिर गई।

दोनों पर पहले से हैं 14 से 15 मुकदमे

बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की। इस दौरान एक शख्स के पांव में गोली लगी और दूसरे के टांग में गोली लगी।बाद में दोनों को काबू कर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। शुरुआती पूछताछ में पता चला है एक का नाम फरियाद है दूसरे का नाम उस्मान। दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। दोनों ने ही मिलकर कालपी में भैंस चोरी की वारदात को अंजाम दिया और मालिक की हत्या की थी रिश्ते में पिता पुत्र है पहले भी इन पर 14 से 15 मुकदमे दर्ज हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!