प्रयागराज। बेखौफ चोरों ने अब Allahabad High Court में सेंध लगा दी है। हाई कोर्ट की तीसरी मंजिल के कोर्ट रूम नंबर 30 से चोरों ने कई सामान गायब कर दिया। सफाई कर्मचारियों के जरिये घटना का पता चलने पर जांच हुई। इसके बाद हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल आशीष कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर कैंट थाने में मुकदमा लिखा गया।
अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब सेना को बदनाम करना नहीं, राहुल गांधी को Allahabad High Court की फटकार
एफआईआर के मुताबिक, एक जुलाई 2025 को सफाई कर्मचारी जब नियमित कार्य के लिए तीसरी मंजिल के कोर्ट रूम में पहुंचे तो देखा कि विशेष रूप से न्यायाधीशों के लिए बनाए गए शौचालय के दरवाजों पर लगे पीतल के सामान समेत अन्य वस्तुएं गायब थीं, जबकि कोर्ट नंबर 70 के दरवाजे की स्लाइडिंग भी टूटी हुई थी।
Allahabad High Court : अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सफाई कर्मचारियों ने जानकारी दी तो रजिस्ट्रार प्रोटोकाल मौके पर पहुंचे। इसके बाद पूरे घटना की जांच करते हुए वीडियोग्राफी करवाई। साथ ही अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

