अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Alia Bhatt की पूर्व पर्सनल असिस्टेंट गिरफ्तार, 77 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

On: July 10, 2025 10:42 AM
Follow Us:
Alia Bhatt
---Advertisement---

मुंबई: मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री Alia Bhatt के साथ 76.9 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में पूर्व निजी सहायक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी का यह सिलसिला मई 2022 से अगस्त 2024 के बीच दो वर्षों से ज्यादा समय तक चला।

दिव्यांग बच्चों में ईश्वर की विशेष अनुकंपा होती है : Shafali Pandya

अधिकारी के मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वेदिका प्रकाश शेट्टी ने वर्ष 2021 से 2024 के दौरान Alia Bhatt की निजी सहायक के रूप में काम करते हुए कथित तौर पर फर्जी बिल तैयार कर उन पर अभिनेत्री Alia Bhatt के हस्ताक्षर लिए थे। उन्होंने बताया कि शेट्टी भट्ट को कहा करती थी कि ये बिल अभिनेत्री द्वारा यात्रा, समारोहों और बैठकों पर किए गए विभिन्न खर्चों के लिए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। पुलिस इस धोखाधड़ी केस में आगे की कार्रवाई में जुटी है। अब तक इस मामले पर न तो आलिया भट्ट और न ही उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

Alia Bhatt ने ‘एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस’ की स्थापना 2021 में की थी और इस बैनर तले बनी उनकी पहली फिल्म ‘डार्लिंग्स’ थी, जिसे काफी सराहना मिली थी। आलिया भट्ट को पिछली बार फिल्म ‘जिगरा’ में देखा गया था। इन दिनों वह अपनी अगली फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ शरवरी वाघ नजर आएंगी।

Alia Bhatt को पिछली बार फिल्म ‘जिगरा’ में देखा गया था

यह एक एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है और इसकी रिलीज डेट 25 दिसंबर तय की गई है। इसके अलावा आलिया के पास संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वार’ भी है। इस पीरियड ड्रामा में उनके साथ विक्की कौशल और रणबीर कपूर जैसे सितारे नजर आएंगे, जिससे दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!