अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दहशतगर्दों के खिलाफ और अपनी सेना के साथ हम हमेशा खड़े रहेंगे: Alhad Saeed Noori

On: May 8, 2025 8:13 PM
Follow Us:
Alhad Saeed Noori
---Advertisement---

नई दिल्ली। Alhad Saeed Noori : भारतीय सेना की तरफ से मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में घुसकर कुल नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया। देशभर में इस सैन्य कार्रवाई की प्रशंसा हो रही है। रजा अकादमी के अध्यक्ष आल्हाद सईद नूरी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि दहशतगर्दों के खिलाफ और अपनी सेना के साथ हम हमेशा से थे और आगे भी रहेंगे।

Haryana Saral Portal:सरल पोर्टल Login & Registration सरकारी सेवाएं मिनटों में प्राप्त करें!

रजा अकादमी के अध्यक्ष Alhad Saeed Noori ने कहा, “सबसे पहले अपनी फौज को मुबारकबाद देंगे कि उन्होंने आतंकियों और दहशतगर्दों के खिलाफ मुहिम शुरू की। साथ ही यह भी साफ किया कि हम किसी मुल्क से लड़ाई नहीं कर रहे हैं और न ही यह हमारा मकसद है। यह बदला दहशतगर्द के खिलाफ है। दहशतगर्दी के खिलाफ हम कल भी थे, आज भी हैं और हमेशा रहेंगे। हम अपने मुल्क और फौज के साथ भी हमेशा रहेंगे।”

Alhad Saeed Noori ने आगे कहा, “हमारी हुकूमत और फौज जो भी फैसला लेगी, हम उस फैसले पर उनके साथ खड़े रहेंगे। सफल ऑपरेशन के बाद अपनी फौज का मनोबल कैसे बढ़ाना है, उसके बारे में हम सोच रहे हैं। इस समय सबसे अच्छी बात है कि पूरा मुल्क एक साथ खड़ा है। क्या हिंदू, क्या मुस्लिम, क्या ईसाई सभी धर्मों के लोग एक साथ हैं। हमें पूरा विश्वास है कि हम अपने ऑपरेशन में कामयाब होंगे, दहशतगर्दों को ऐसी सजा देंगे कि वो हमारे मुल्क की तरफ कभी आंख भी नहीं उठा सकें।”

Alhad Saeed Noori  ने आगे कहा, “देश के अंदर लोगों में बहुत खुशी है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद हमें जो करना चाहिए, वो कर रहे हैं। सबसे खुशी की बात यह है कि भारतीय सेना की यह कार्रवाई किसी निर्दोष नागरिक पर नहीं हुई है। हमने जो भी एक्शन लिया है, वो दहशतगर्दों के खिलाफ किया है। हम इसमें सौ फीसद सही हैं।”

Alhad Saeed Noori देश के अंदर लोगों में बहुत खुशी है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद हमें जो करना चाहिए, वो कर रहे 

उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना की तरफ से मंगलवार देर रात 1.05 बजे से 1.30 बजे के बीच 24 मिसाइलों से नौ आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया गया, जिनमें मुरीदके स्थित लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय और बहावलपुर स्थित प्रमुख ठिकाने शामिल थे। ये वे स्थान हैं, जिन्हें आतंकवादी गतिविधियों का केंद्र माना जाता है। इस हमले को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!