लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने नदियों में फैल रहे प्रदूषण को लेकर एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिए गए है, जिससे नदियों में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है।
समाजवादी पार्टी कैंप कार्यालय हसनपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री और कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व सीएम Akhilesh Yadav का जन्मदिन
सपा मुखिया Akhilesh Yadav ने सोमवार पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूरे प्रदेश के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिए गए हैं। नालों का पानी और गंदगी सीधे नदियों में डाली जा रही है। बुंदेलखंड की नदियों को इतना खोद दिया गया कि हर जिले में सड़क पर और खेत के किनारे टीले बने हुए हैं।
राजधानी के अकबर नगर के लोगों को उजाड़ दिया गया है। उनकी बुनियादी जरूरतें पर ध्यान नहीं दिया गया। कई लोगों ने आत्महत्या कर ली है। कितने लोग बेरोजगार हो गए हैं। अखिलेश ने कहा कि सरकार नाले में रिवर फ्रंट बनना चाह रही, जो नदियों पर बनता है।
सपा सरकार के समय रिवर फ्रंच वरुणा नदी पर बनाया जा रहा था। उसे मौजूदा सरकार ने बंद कर दिया। सपा सरकार के समय कोशिश की गई थी कोई भी गंदा पानी वरुणा नदी में न जाए। अगर जाए तो ट्रीट होकर जाए। यही चीज गोमती नदी के साथ लागू है। यही हमको-आपको करना पड़ेगा। अगर शहर के बीच कोई नदी है तो उसमें नाले का पानी सीधा न जाए। तभी आने वाले समय में नदियां साफ दिखाई देगी।
मथुरा-वृंदावन कॉरिडोर पर भी अखिलेश ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मथुरा-वृंदावन को लेकर जनता कभी माफ नहीं करेगी। सरकार कॉरिडोर बनाने के नाम पर लोगों को उजाड़ रही है। छोटे व्यापारियों को उजाड़ कर बड़े कारोबारियों को कॉरिडोर के नाम पर बसाया जाता है।
भाजपा के आरएसएस साथी जमीनों पर कब्ज़ा कर रहे हैं। पहले कम दाम पर जमीन ली जाती है। फिर ऊंची कीमत पर बेचते हैं। भाजपा आस्था को व्यापार बना रही है। भाजपा के मुआवजा घोटाले में सपा सरकार बनने पर जांच होगी।
Akhilesh Yadav ने आस्था पर बात करत हुए कहा कि मथुरा की गालिया हमारी आस्था की गालियां हैं
Akhilesh Yadav ने आस्था पर बात करत हुए कहा कि मथुरा की गालिया हमारी आस्था की गालियां हैं। सच्चा रास्ता ही सनातन का रास्ता है। उन्होंने कहा कि सरकार कावंड़ियों को धोखा देने के लिए दुकानों की चेकिंग कराती है। सपा सरकार बनने पर कावड़ियों के लिए कॉरिडोर बनाएंगे और दुकानदारों को भी कोई समस्या नहीं होगी।

