नयी दिल्ली: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने कहा है कि अमेरिका का आयात शुल्क सिर्फ भारत से निर्यात होने वाली वस्तुओं पर ही नहीं है बल्कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी है क्योंकि उससे जब कोई भी सवाल पूछा जाता है तो उसका जवाब नहीं मिलता।
बिहार में SIR के जरिये वोटों में हेरफेर की साजिश रच रही भाजपा, रांची में बोले Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav ने संसद भवन परिसर में उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे मतदान में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि भाजपा से यदि देश की आर्थिक स्थिति या किसी अन्य मुद्दे पर सवाल पूछा जाता है तो किसी भी सवाल का जवाब नहीं मिलता है। अमेरिका से संबंधित किसी भी सवाल पर उसकी चुप्पी बताती है कि भाजपा पर भी अमेरिकी ‘आयात शुल्क’ लगा हुआ है
उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में पूरा विपक्ष एकजुट है।उनका कहना था कि यह सिद्धांतों की लड़ाई है और देश को सबसे ज्यादा खतरा सांप्रदायिक ताकत से है और यह लड़ाई उसी के खिलाफ है इसलिए पूरा विपक्ष एकजुट होकर के अपने संयुक्त उम्मीदवार बी। सुदर्शन रेड्डी के पक्ष में मतदान कर रहा है।
Akhilesh Yadav देश को सबसे ज्यादा खतरा सांप्रदायिक राजनीति से है
यह पूछने पर की गठबंधन के पास संख्या बल नहीं है, उन्होंने कहा कि संख्या बल महत्वपूर्ण नहीं है, महत्वपूर्ण सिद्धांत है और विपक्षी गठबंधन सांप्रदायिकता से देश को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। देश को सबसे ज्यादा खतरा सांप्रदायिक राजनीति से है और संप्रदायिक राजनीति देश को तोड़ती है।
‘

