फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे छोटे सिंह यादव के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने के लिए बुधवार को फर्रुखाबाद पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने मौजूदा समय के आपातकाल को ध्यान में रखने की बात कही।
यूपी विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ लड़ेंगे : Akhilesh Yadav
भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार के 1975 में लगाए गए आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में कार्यक्रम कर रही है। इस पर मीडिया से बात करते हुए Akhilesh Yadav ने कहा कि घोषित और अघोषित दो तरह का आपातकाल होता है।
आपातकाल की अगर चर्चा हो रही है तो इस समय जो आपातकाल चल रहा है। उसका ध्यान भी रखा जाना चाहिए। कांग्रेस की स्थापना इटावा में हुई थी, जबकि भाजपा की विचारधारा अंग्रेजों की बनाई थी।
पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नकारात्मक राजनीति करती है। भाजपा धर्म से धर्म को और जाति से जाति को लड़ाना चाहती है। यहां राज्य सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर हम लोग आउटसोर्स खत्म करेंगे और पक्की नौकरी देंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव यहां आए थे। भाजपा यादव के रूप में उन्हें प्रचारित कर रही है। लेकिन, उनके रहते ही यहां किसी की चोटी काटी गई और किसी पर पेशाब डाली गई। मोहन यादव को एक बार फिर आना चाहिए और दोनों परिवारों से मिलना चाहिए।
Akhilesh Yadav ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नकारात्मक राजनीति करती है
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर भी भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के दबाव में सीजफायर हो रहा है। सीजफायर सरकार ने व्यवसाय के दबाव में ही स्वीकार किया था। सरकार स्वदेशी की बात करती है लेकिन यहां ज्यादातर लोगों के पास चीन के बने मोबाईल हैं।

