कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav शनिवार को कन्नौज पहुंचे। वहां उन्होंने पाल चौराहे पर रानी अहिल्याबाई होल्कर की सोने की प्रतिमा लगाने का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा।
भाजपा के विकास और निवेश की तरह इनकी जांच और इलाज भी कागजी : Akhilesh Yadav
पाल चौराहे पर रानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा लगाने की अखिलेश यादव ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार आने पर हम रानी अहिल्याबाई होल्कर की सोने की प्रतिमा लगवाएंगे। सिर्फ उनकी ही नहीं, जिनसे कन्नौज का इतिहास है, सम्राट हर्षवर्धन की भी सोने की प्रतिमा लगवाएंगे।”
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए Akhilesh Yadav ने कहा, “प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर काम में भ्रष्टाचार हो रहा है। बेचारा ठेकेदार क्या करे, उसे तो हर जगह चढ़ावा चढ़ाना है, काम की क्वालिटी फिर कहां रहेगी।”
Akhilesh Yadav प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर काम में भ्रष्टाचार हो रहा है
’11 साल बेमिसाल’ पर कटाक्ष करते हुए सपा नेता ने कहा, “सड़क, डिवाइडर समाजवादियों ने बनाई, खंभा लगाकर इन्होंने कह दिया हमने बनाई है। यह इनकी 11 साल की उपलब्धि है। जिले में जरियापुर में सड़क खोदकर वह (भाजपा) नाला बना रहे, अच्छी बात है। लेकिन बाद में सड़क उससे अच्छी बना दें। कन्नौज में तो इन्होंने सपा के सारे काम रोकने की उपलब्धि बनाई है। पिछले 11 साल मोदी सरकार और आठ साल योगी की सरकार दोनों की यही उपलब्धि है कि सपा के सारे काम रोक दो।”

