लखनऊ: पर्यावरण असंतुलन पर चिंता जाहिर करते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी नदियों पर सिर्फ सियासत करती है और पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा पर्व पर भाजपा सरकार का काम सिर्फ विज्ञापनों में झलकता है।
पाकिस्तान से तनाव के बीच Akhilesh Yadav ने लोगों से एकजुटता की अपील की
Akhilesh Yadav ने कहा कि नदियां जीवन देती है, किसी का जीवन लेती नहीं है। भाजपा सरकार गंगा-जमुना या गोमती पर सिर्फ सियासत करती है। नदी की सफाई की जगह केवल फंड का सफाया करना उसका ध्येय है। नदियों के नाम पर ठगने में भी भाजपा माहिर है।
नमामि गंगे योजना में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। करोड़ो रूपये का बजट बह गया फिर भी मां गंगा साफ नहीं हुई। नमामि गंगे योजना जुमला बनकर न जाने कहां चली गयी है।
Akhilesh Yadav ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 100 से ज्यादा छोटी और सहायक नदियों का वजूद खतरे में है। लखनऊ शहर की शान गोमती नदी की मान्यता आदि गंगा के रूप में है। इसकी बदहाली और दुर्गंध के पीछे भाजपा सरकार की उपेक्षा नीति है। बागपत में यमुना में हजारों मछलियां मरी पाई गयी है।
लखनऊ में भी गोमती जलकुंभी से पटी पड़ी है। आक्सीजन की कमी से यहां भी मछलियां तथा अन्य जलजीव मरते जा रहे हैं।
Akhilesh Yadav ने कहा कि जहां तक पर्यावरण संरक्षण की बात है भाजपा सरकार इसको कोई महत्व नहीं देती है। हमारी वन संपदा हर वर्ष कम होती जा रही है। वृक्षारोपण को महज औपचारिकता बना दिया गया है। पर्याप्त हरियाली के लक्ष्य को पाना कठिन हो रहा है।
भाजपा सरकार के इस ओर ध्यान न देने के फलस्वरूप जलवायु परिवर्तन के साथ ऋतुचक्र भी बदला है। तापमान में वृद्धि से पशुपक्षी ही नहीं मानव भी धरती पर तप रहा है। पृथ्वी का औसतन तापमान में 1880 से लगभग एक डिग्री सेल्सियस बढ़ने से ग्लेशियर पिघल रहे हैं, समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है। कृषि और पारिस्थितिकी तंत्र भी बहुत प्रभावित होता है।
Akhilesh Yadav ने कहा कि भाजपा को समाजवादी पार्टी से सीखना चाहिए कि कैसे पर्यावरण संरक्षण और नदियों की सफाई की जाती है। समाजवादी सरकार में बुन्देलखंड में रिकार्ड वृक्षारोपण कर वहां पर्यावरण संरक्षण में बड़ी पहल की थी। 376 एकड़ में लखनऊ में बना जनेश्वर मिश्र पार्क जैव विविधता का जीवंत उदाहरण है।
डॉ0 राममनोहर लोहिया पार्क और जनेश्वर मिश्र पार्क में आक्सीजन देने वाले पेड़ पौधे है। नदियों की सफाई का उदाहरण गोमती रिवरफ्रंट है जहां आज भी सुबह-शाम हलचल रहती है।
Akhilesh Yadav जहां तक पर्यावरण संरक्षण की बात है भाजपा सरकार इसको कोई महत्व नहीं देती
श्री यादव ने कहा कि गोमती रिवरफ्रंट को समाजवादी पार्टी की सरकार में बहुत ही सुन्दर बनाया गया जिसे भाजपा सरकार बर्बाद करने पर तुली है। इसी तरह बुन्देलखंड में भी पुराने शाही सरोवरों को जो अंग्रेजों के समय बने थे और जीण्ज्ञ्रशीर्ण हो चले थे उनका भी पुनरुद्धार तथा सौंदर्यीकरण कराया गया था।
प्रदूषण से बचाव के लिए साइकिल ट्रैक बनाया गया था। लेकिन भाजपा को तो विकास की जगह विनाश का काम करना ही आता है। वह समाजवादी पार्टी के किये गये विकास कार्यो को ही कब्जा करना जानती है।

