अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

देश और सैनिकों की सुरक्षा से कोई भी समझौता माफी के योग्य नहीं : Akhilesh Yadav

On: April 28, 2025 8:43 PM
Follow Us:
Akhilesh Yadav
---Advertisement---

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने कहा कि देश और सैनिकों की सुरक्षा से कोई भी समझौता माफ़ी के योग्य नहीं है। सपा मुखिया Akhilesh Yadav ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्पेशल ऑपरेशन्स की लाइव कवरेज की अनुमति क्या एक रणनीतिक लापरवाही थी या फिर ये राजनीतिक प्रचार से प्रेरित थी, ये बात सरकार तत्काल स्पष्ट करे। कल को फिर से सरकार ये कहेगी कि ‘एक चूक के बाद ये दूसरी चूक’ हो गई।

Akhilesh Yadav का भाजपा पर तंज, ‘एक फेज में चुनाव तक नहीं करा पाते’

Akhilesh Yadav ने आगे लिखा कि इसका मतलब साफ है कि सुरक्षा जैसे अति संवेदनशील क्षेत्र में मीडिया का अवांछित अतिक्रमण है। लाइव कवरेज तो दुश्मन भी देखेंगे जिससे हमारे सुरक्षा बलों की लोकेशन उनको पता चल जाएगी और रणनीति भी, इससे देश की सुरक्षा और हमारे जवानों की जान भी खतरे में डाल दी जाएगी। इस तरह की लाइव कवरेज के लिए सख़्त दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। देश और सैनिकों की सुरक्षा से कोई भी समझौता माफ़ी के योग्य नहीं है।

Akhilesh Yadav सुरक्षा जैसे अति संवेदनशील क्षेत्र में मीडिया का अवांछित अतिक्रमण

इसके पहले उन्होंने एक जनसभा में कहा था कि इतनी बहादुर फौज दुनिया में किसी के पास नहीं जितनी भारत के पास है। इतनी कठिन परिस्थितियों में सीमा की सुरक्षा करते हैं, शायद दुनिया में ऐसे बॉर्डर नहीं होंगे। “टेररिस्ट जो हैं, उनको बख्शा नहीं जाना चाहिए और जो टेररिस्ट का साथ दे रहे हैं, उनके खिलाफ और ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।”

सपा मुखिया Akhilesh Yadav ने कहा कि हमें उम्मीद है ठोस कार्रवाई होगी, जिससे जो भारत के दुश्मन हैं, जो मानवता के दुश्मन हैं, जो हमारे देश के भाईचारे को खराब करना चाहते हैं, ऐसी ताकतों का हमेशा के लिए सफाया किया जाए।

Akhilesh Yadav

ज्ञात हो कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते दिनों आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की मौत के घाट उतार दिया। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बैसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर गोली मार दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Reply

error: Content is protected !!