अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूँ के नाधा में गरजे अखिलेश..कहा सात तारीख का चुनाव भाजपा को सात समंदर दूर फेंक देगा: वैक्सीन पर कह दी यह बात

On: May 4, 2024 4:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूँ के नाधा में गरजे अखिलेश..कहा सात तारीख का चुनाव भाजपा को सात समंदर दूर फेंक देगा: वैक्सीन पर कह दी यह बात

सहसवान।सपा के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज शनिवार को बदायूं जिले के नाधा में चुनावी सभा को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे चरण में लोगों ने भाजपा को पलटा है।तीसरे चरण में लोग सफाया करने जा रहे हैं, क्योंकि इन्होंने हर वर्ग के साथ नकली बातें की हैं। दस साल का हिसाब-किताब देखेंगे तो इनकी हर बात झूठी निकलेगी, वायदे झूठे निकलेंगे। इसलिए सात तारीख का चुनाव, भाजपा को सात समंदर दूर फेंक देगा।

अखिलेश यादव ने 20 मिनट के भाषण में भाजपा पर सियासी तीर चलाए। उन्होंने कहा कि यही लोग हैं।जो कह रहे थे।कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। नौजवानों को रोजगार देंगे,लेकिन न आमदनी दोगुनी हुई और न ही रोजगार मिल सका। किसान, अपना हिसाब-किताब लगाता है तो लागत को देखकर चिंता करता है, लेकिन इस महंगाई में सरकार पैदावार का मूल्य नहीं दे पा रही है।

सपा मुखिया ने कहा कि जो लोग कहते थे कि आय दोगुनी कर देंगे, वही लोग तीन काले कानून लाए थे। उनकी साजिश थी किसानों के जमीन पर कब्जा कर लें और पैदावार भी छीन लें, लेकिन किसान दिल्ली डट गए और सरकार को कानून वापस लेने पड़े लेकिन अभी लड़ाई खत्म नहीं हुई है।

अखिलेश ने कहा कि यह वही लोग हैं जो एमएसपी की गारंटी नहीं दे रहे हैं। सरकार बनने के बाद एमएसपी का कानूनी हक दिलाएंगे। इन्होंने वादा किया था कि किसानों का कर्ज माफ होगा लेकिन उद्योगपतियों का कर्ज तो माफ कर दिया।लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो सबका कर्ज माफ होगा।अखिलेश यादव ने कोविड वैक्सीन को लेकर भी भाजपा पर सियासी वार किए।कहा कि इस सरकार से सिर्फ संविधान को ही नहीं, हमारी आपकी जान को भी खतरा है।सपा के महासचिव शिवपाल सिंह यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी, सपा प्रत्याशी आदित्य यादव आदि नेताओं ने भी जनसभा को संबोधित किया।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)‌ 

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha News-पुनरुत्थान पर ब्लॉक स्तरीय गोष्ठी आयोजित, किसानों को योजनाओं और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

अमरोहा में किसानों की आर-पार की हुंकार, प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम, ‘वापस लो डॉ. दिग्विजय भाटी का जिला बदर वरना…’

सोरायसिस एवं शुष्क एक्जिमा में होम्योपैथी और योग की समन्वित भूमिका –डॉ. अमोल गुप्ता

साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन: ठगी में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल नंबर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बदायूं में चेकिंग के दौरान मुठभेड़; पुलिस एनकाउंटर में मारा गया इनामी डकैत जितेंद्र उर्फ ढालू

कांवड़ यात्रा 2026 : शिव भक्तों के शिविरों में लगेंगे कैमरे,सेवादारों के लिए पहचान पत्र अनिवार्य

Leave a Reply