अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भाजपा का सामाजिक और राजनीतिक आचरण तानाशाही पूर्ण : Akhilesh

On: June 17, 2025 8:30 AM
Follow Us:
Akhilesh
---Advertisement---

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष Akhilesh यादव ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नफरत फैलाती है और उसका सामाजिक और राजनीतिक आचरण तानाशाही पूर्ण है।

Akhilesh Yadav सपा सरकार आने पर कन्नौज में लगेगी अहिल्याबाई होल्कर की सोने की प्रतिमा

Akhilesh ने यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सपा सरकार में हुए विकास कार्यों को भाजपा ने बर्बाद कर दिया है। भाजपा का एजेंडा विकास नहीं विनाश है। समाजवादी पार्टी की रणनीति के सामने अब भाजपा टिक नहीं सकती है। भाजपा, समाजवादी सरकार के समय हुए विकास कार्यो का मुकाबला नहीं कर सकती है।

समाजवादी सरकार में ही लोगों को इंसाफ और सम्मान मिला है। भाजपा सबको धोखा दे रही है। होशियारी और साजिश करने में माहिर भाजपा निर्दोषों लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाकर परेशान कर रही है।

Akhilesh ने कहा कि भाजपा सरकार में न्याय नहीं मिल रहा है। भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। भाजपा का रिकॉर्ड भ्रष्ट सरकार का है। महंगाई, आसमान छू रही है। सोना महंगा होता जा रहा है। भाजपाई जमीनों पर कब्जा कर रहे है। छात्र, नौजवान, बेरोजगार सभी परेशान है।

भाजपा का सामाजिक और राजनीतिक आचरण तानाशाही पूर्ण हैं। वह मनमानी करने पर तुली हुई है। भाजपा चुनाव में धांधली करके जीतती है। फर्जी मतदान कराती है।

श्री यादव ने कहा कि सभी नेता, कार्यकर्ता और आमजन अपने-अपने बूथ पर वोट की जांच कर ले, कहीं किसी का वोट कटा तो नहीं है। कहीं कोई फर्जी वोट तो नहीं है। दिन-रात लगकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए जनमत तैयार करने का काम करें। इस बार कोई भी अधिकारी कर्मचारी गलत करेगा तो उस पर कार्रवाई होगी। इस बार कोई बचेगा नहीं।

Akhilesh  भाजपाई जमीनों पर कब्जा कर रहे

सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश की लड़ाई बड़ी है। उत्तर प्रदेश ही देश की राजनीति की दिशा और दशा तय करता है। 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए हम सभी दृढ़ संकल्पित है। समाजवादी सरकार बनने पर सभी का सम्मान होगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply