अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Air India: मंगोलिया में फंसे यात्रियों की घर वापसी, एअर इंडिया विमान से सुरक्षित पहुंचे दिल्ली

On: November 7, 2025 9:17 AM
Follow Us:
Air India
---Advertisement---

नई दिल्ली। Air India : मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में फंसे 228 यात्रियों और चालक दल के 17 सदस्यों को लेकर एअर इंडिया का राहत विमान बुधवार सुबह करीब 8:24 बजे राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचा।

Air India के ड्रीमलाइनर विमानों में बढ़ रहीं समस्याएं, पायलट संघ ने की जांच की मांग

ये यात्री उलानबटार में तब फंसे हुए थे जब सोमवार को सैन फ्रांसिस्को-दिल्ली की उड़ान को तकनीकी खराबी के कारण उलानबटार में डायवर्ट कर दिया गया था। एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर राहत विमान एआइ183 ने मंगलवार दोपहर उलानबटार के लिए उड़ान भरी थी।

Air India  एहतियाती तौर पर मार्ग बदलने के बाद उलानबटार में फंसे यात्रियों और चालक दल को लेकर राहत विमान आज सुबह दिल्ली में उतरा

एक अधिकारी ने बताया कि उलानबटार की ओर मोड़े गए बोइंग 777 विमान एआइ174 में 228 यात्री और चालक दल के 17 सदस्यों सहित कुल 245 लोग सवार थे। एअरलाइन ने बुधवार को एक बयान में कहा, ”एहतियाती तौर पर मार्ग बदलने के बाद उलानबटार में फंसे यात्रियों और चालक दल को लेकर राहत विमान आज सुबह दिल्ली में उतरा।” संबंधित अधिकारियों के अलावा एअर इंडिया ने भी अपने यात्रियों को मार्ग परिवर्तन के दौरान उनके धैर्य और समझदारी के लिए धन्यवाद दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!