नई दिल्ली। Air india के एक विमान को जयपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी। यात्रियों की बोर्डिंग हुई और फिर प्लेन को टेकऑफ के लिए एटीसी से क्लियरेंस मिल गया। फ्लाइट ने रवने पर रोल करना शुरू किया और कुछ ही क्षणों बाद इसने टेकऑफ कर लिया। जयपुर से प्लेन मुंबई के लिए रवाना हो चुका था।
Air India विमान में गूजी किलकारी, पायलट-कैबिन क्रू ने फिल्मी स्टाइल में कराई डिलीवरी
Air india लैंडिंग के 5 प्रयास रहे फेल
लेकिन कुछ ही देर बाद प्लेन में किसी तकनीकी दिक्कत का पता चला। प्लेन बीच हवा में था और कोई भी गलती दुर्घटना का दावत दे सकती थी। इसके बाद पायलट ने वापस लौटने का फैसला किया। ये घटना शुक्रवार की है और एअर इंडिया के इस विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

