बिना अनुमति के होटलों में हुई पार्टी तो होगी कार्रवाई : एसएसपी
बदायूं। नए साल के जश्न में दो दिन बचे हैं।इससे पहले ही होटलों-रेस्तरां में तैयारी शुरू हो गई हैं।इसको देखते हुए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।बताया है कि नए साल के जश्न से पहले होटलों-रेस्तरां संचालकों को आयोजन की अनुमति लेनी होगी। पुलिस सड़कों पर भी चेकिंग करेगी।जश्न के नाम पर हुड़दंग करने वालों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में कार्रवाई की जाएगी। होटलों में बिना लाइसेंस शराब की बिक्री पर कार्रवाई होगी।

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर और एक जनवरी को होटलों एवं अन्य स्थानों पर विभिन्न मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, इनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। सभी थानों प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि पुलिस सड़क पर तेज गति में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करे। सड़क पर वाहन नहीं खड़े कराए जाएंगे। रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजाने दिया जाएगा।कोई भी आयोजन सड़क रोककर नहीं करने दिया जाएगा। फायरिंग आदि करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। ड्रोन कैमरा भी नहीं उड़ाने दिया जाएगा। जिन होटलों में कपल की एंट्री होगी, वहां पर एकल व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। क्षमता से अधिक लोगों के प्रवेश पर अनुमति को निरस्त कर दिया जाएगा। आयोजन के लिए फायर एनओसी भी लेनी होगी।
रिपोर्ट-जयकिशन सैनी
Like this:
Like Loading...
Related