संभल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल पूरे होने पर Acharya Pramod Krishnam ने रविवार को उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का कार्यकाल सनातन के स्वर्णकाल के रूप में याद किया जाएगा।
खड़गे को राफेल की नहीं, कांग्रेस की चिंता करनी चाहिए जो डूब रही है : Acharya Pramod Krishnam
Acharya Pramod Krishnam ने कहा, “भारत में पंडित नेहरू से लेकर नरेंद्र मोदी तक कई प्रधानमंत्री हुए हैं। सभी ने अपने-अपने तरीके से देश की सेवा की है। लेकिन नरेंद्र मोदी का यह कार्यकाल सनातन के स्वर्णकाल के रूप में याद किया जाएगा। यह भारत का रामराज्य काल है।”
‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी पर उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “जो लोग सिंदूर की शक्ति का सम्मान नहीं करते, वे भारत का सम्मान क्या करेंगे। विपक्षी नेता मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गए हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें सद्बुद्धि मिले।”
लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हाजीपुर सांसद चिराग पासवान के चुनावी यात्रा शुरू करने पर प्रमोद कृष्णम ने कहा, “चिराग पासवान एक हुनरमंद नेता हैं, उनका भविष्य उज्ज्वल है। उनके पिताजी बड़े जननायक रहे हैं। आज चिराग पासवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े होकर राष्ट्र की एकता और विकास के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। बिहार के विकास में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।”
Acharya Pramod Krishnam नरेंद्र मोदी का यह कार्यकाल सनातन के स्वर्णकाल के रूप में याद किया जाएगा
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में हुई 11 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, “इस प्रकार की दुखद घटनाओं पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। यह मानवीय संवेदना का विषय है।”

