अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

राहुल गांधी हिंदू हैं या नहीं, इसका निर्णय शंकराचार्य करेंगे – Acharya Pramod Krishnam

On: May 5, 2025 4:39 PM
Follow Us:
Acharya Pramod Krishnam
---Advertisement---

गाजियाबाद, । ज्योतिर्मठ के Acharya Pramod Krishnam के राहुल गांधी पर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने राहुल गांधी को हिंदू धर्म से निष्कासित करने को लेकर बयान दिया था। इस मामले पर कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी के हिंदू होने या न होने का निर्णय केवल शंकराचार्य जी ही ले सकते हैं।

Acharya Pramod Krishnam:आचार्य प्रमोद कृष्णम शुक्ला परिवार को सांत्वना देने पहुंचे

Acharya Pramod Krishnam ने कहा, “राहुल गांधी हिंदू हैं या नहीं, इसका निर्णय शंकराचार्य जी करेंगे और यह निर्णय शंकराचार्य जी ही कर सकते हैं। मैं शंकराचार्य जी के बयान पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, लेकिन जहां तक मंदिर जाने की बात है, मंदिर भगवान के द्वार हैं और भगवान के द्वार पर कोई भी जा सकता है। भगवान के द्वार पर वो भी आ सकता है, जो भगवान को नहीं मानता है। राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोकने वाले बयान का मैं समर्थन नहीं करता।”

Acharya Pramod Krishnam ने सनातन धर्म की उदारता पर जोर देते हुए कहा कि हिंदू धर्म में किसी भी समुदाय के व्यक्ति, चाहे वह मुस्लिम हो या ईसाई, मंदिर में दर्शन के लिए जा सकता है। यह सनातन धर्म की ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना को दर्शाता है।

यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बयान को लेकर भी आचार्य प्रमोद ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह बयान अजय राय का नहीं, बल्कि राहुल गांधी का है। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान का अपमान करना, संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाना और भारत के शौर्य को कलंकित करना राहुल गांधी का स्वभाव बन चुका है।

Acharya Pramod Krishnam ने कहा, “अजय राय में इतनी हिम्मत नहीं कि वह स्वतंत्र रूप से ऐसा बयान दे सकें। यह बयान राहुल गांधी ने बुलवाया होगा। इस तरह के बयान कांग्रेस की कार्यशैली का हिस्सा हैं।”

राहुल गांधी के ब्राउन यूनिवर्सिटी में दिए गए बयान को लेकर भी आचार्य प्रमोद ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी न तो ‘राम-राम’ बोलते हैं, न ‘जय श्री कृष्ण’ कहते हैं, न ‘वंदे मातरम’ का उच्चारण करते हैं और न ही ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी हमेशा से भगवान राम को काल्पनिक मानते रहे हैं।

पाकिस्तान के मुद्दे पर आचार्य प्रमोद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।

Acharya Pramod Krishnam घुसकर वार किया जाएगा और यह जवाब पाकिस्तान को भी भारी पड़ेगा

उन्होंने कहा, “वक्त आने पर करारा जवाब दिया जाएगा, घुसकर वार किया जाएगा और यह जवाब पाकिस्तान को भी भारी पड़ेगा और विपक्ष को भी भारी पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर वार का जवाब देने में सक्षम है और आगे भी समय आने पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!